राजनीति: मध्य प्रदेश ‘महिलाओं के सम्मान में, कांग्रेस मैदान में’, इंदौर की घटना के व‍िरोध में कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

‘महिलाओं के सम्मान में, कांग्रेस मैदान में’ मध्य प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा पटेल की अगुवाई में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने इंदौर में आर्मी अफसर की महिला दोस्त के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में मार्च निकालकर मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-13 17:28 GMT

भोपाल, 13 सितंबर (आईएएनएस)। ‘महिलाओं के सम्मान में, कांग्रेस मैदान में’ मध्य प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा पटेल की अगुवाई में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने इंदौर में आर्मी अफसर की महिला दोस्त के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में मार्च निकालकर मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा।

महिला कार्यकर्ताओं ने कहा मध्य प्रदेश में बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार में महिलाओं की आबरू महफूज नहीं है। दिनदहाड़े महिलाओं साथ दुर्व्यवहार हो रहे हैं और सरकार ने चुप्पी अख्तियार कर रखी है। ऐसी सूरत में यह मुनासिब होगा क‍ि मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा दे दें। उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक हक नहीं है। उनके नेतृत्व में महिलाओं की जीना दूभर हो चुका है।

इंदौर प्रकरण पर रोष व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा, “सैन्य अधिकारी के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद स्पष्ट हो चुका है कि मध्य प्रदेश में महिलाओं की आबरू महफूज नहीं है। आज महिला अत्याचार पर मध्य प्रदेश नंबर एक पर है। कुछ दिन पहले उज्जैन में एक शर्मनाक घटना सामने आई थी। इससे पहले, सागर सहित ग्वालियर में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में हमारा सवाल है कि आखिर मध्य प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित क्‍यों नहीं हैं? आखिर क्यों लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं? मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग है। ऐसे में उन्हें सामने आकर जवाब देना चाहिए। राज्यपाल को हमने इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। उन्हें इसका संज्ञान लेना चाहिए और मुख्यमंत्री को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। आखिर कब तक ऐसे मामले सामने आते रहेंगे?”

गौरतलब है कि इंदौर से 50 किलोमीटर दूर जामगेट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सैन्‍य अधिकारी और उनकी महिला मित्र पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। महिला मित्र के साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को भी अंजाम दिया गया। हमलावरों ने अध‍िकार‍ी का अपहरण कर लिया और उन्हें छोड़ने के एवज में 10 लाख रुपए की मांग।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News