खेल: मनु भाकर और सरबजोत सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दी बधाई

मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में भारत की मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। मनु भाकर ने यह पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह पेरिस ओलंपिक में उनका दूसरा मेडल था। इससे पहले उन्होंने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीता था। मनु की इस उपलब्धि पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बधाई दी।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-30 10:12 GMT

पेरिस, 30 जुलाई (आईएएनएस)। मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में भारत की मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। मनु भाकर ने यह पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह पेरिस ओलंपिक में उनका दूसरा मेडल था। इससे पहले उन्होंने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीता था। मनु की इस उपलब्धि पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बधाई दी।

द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजीत सिंह ने मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस जीत के साथ मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ही ओलंपिक खेल में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। उन्होंने देश को बेहद गौरवान्वित किया है। मैं कामना करती हूं कि भविष्य में भी इन दोनों खिलाड़ियों को और अधिक सफलता मिले।"

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भारत के मनु भाकर और सरबजोत सिंह को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई। इन दोनों खिलाड़ियों के अद्भुत टीमवर्क ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।"

मनु भाकर इससे पहले पेरिस ओलंपिक में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी थीं। मनु भाकर से पहले किसी भारतीय महिला निशानेबाज ने ओलंपिक में मेडल नहीं जीता था। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में भारत के मेडल की संख्या दो हो गई है। मनु के पास अब 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भी मेडल जीतने का मौका है। अगर वह इस इवेंट में भी मेडल जीत लेती हैं तो यह एक अद्भुत उपलब्धि होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News