राजनीति: 'भाजपा ने कुछ नहीं किया, हम सब मिलकर नया हरियाणा बनाएंगे' सुनीता केजरीवाल

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। आम आदमी पार्टी (आप) भी हुंकार भर रही है। कथित शराब घोटाले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थित में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मोर्चा संभाल लिया है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-10 14:21 GMT

झज्जर (हरियाणा), 10 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। आम आदमी पार्टी (आप) भी हुंकार भर रही है। कथित शराब घोटाले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थित में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मोर्चा संभाल लिया है।

सुनीता केजरीवाल शनिवार को हरियाणा के झज्जर पहुंचीं। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदल दिया है और अब वह हरियाणा को भी बदलेंगे।

विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक भी वोट न देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता को "अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को भारी मतों से जिताना है"। यह बात हरियाणा के इज्जत की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में महिला कॉलेज की बात की थी, लेकिन आज तक नहीं बनाया। किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिलता। शहरों में सीवर नहीं है, प्रदेश के अंदर क्या विकास हुआ है?

उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार है। उन्हें विकास से कोई लेना-देना नहीं है। टैक्स के पैसे के बदले आपको बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य मिलना चाहिए।

आप नेता ने कहा कि आप ने हरियाणा की जनता को पांच गारंटी दी है। दिल्ली और पंजाब की तरह घरेलू बिजली 24 घंटे मुफ्त होगी। हर गांव हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, जहां अच्छा इलाज मिलेगा। सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिलेगी।

माताओं-बहनों को हर महीने एक हजार रुपये मिलेंगे। हर युवा को रोजगार मिलेगा। किसानों, महिलाओं, युवाओं को ढेरों खुशहाली मिलेगी। हम सब मिलकर नया हरियाणा बनाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Tags:    

Similar News