Mausam Samachar: फिर से बदला दिल्ली के मौसम का हाल, उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

  • दिल्ली में गर्मी से राहत मिलने की संभावना
  • किन जगहों से मानसून लेगा विदा
  • इन जगहों पर मौसम विभाग का ऑरेंज और येलो अलर्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-25 06:16 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली वासी कुछ दिनों से मौसम के बदले मिजाज से काफी परेशान रहे। दिल्ली में कुछ दिनों से उमस वाली गर्मी ने लोगों की हालत खराब की हुई थी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के मौसम में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है। बुधवार को दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में बूंदा बांदी की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों में हवाओं के साथ धीमी से मध्यम बारिश देखने मिल सकती है।

किन जगहों से मानसून हो सकता है विदा?

मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों से मानसून विदाई ले सकता है। जिसमें राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्से शामिल हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम मजबूती से एक्टिव हो रहा है। जिसके चलते पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी आंध्र-दक्षिण ओडिशा के तटों के पास की उत्तर-पश्चिम खाड़ी पर एक कम दबाव वाला क्षेत्र बन गया है। इस वजह से आसपास के मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना बन रही है।

 

यह भी पढ़े -बारिश रुकने पर ही बढ़ी राजधानी में गर्मी, आज भी नहीं मिलेगी राहत, एमपी के साथ इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

कम हो सकता है तापमान

मौसम का अनुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के अनुसार,खाड़ी पर कम दबाव की मौसम एक्टिविटी के चलते मानसून ट्रफ अपने सामान्य जगह से दक्षिण की तरफ खिसक सकती है। हालांकि, ये दिल्ली से काफी दूर होगी। लेकिन पूर्वी हवाएं तापमान में गिरावट ला सकती हैं। वहीं बारिश के चलते भी तापमान में गिरावट आएगी।

कैसा होने वाला है मौसम?

बुधवार को पूरे एनसीआर में बादल आते-जाते रहेंगे। इतना ही नहीं बल्कि, बूंदा-बांदी भी नजर आ सकती है। वहीं गुरुवार को एनसीआर के कई इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते हवाएं भी करीब 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती हैं। इसके अलावा शुक्रवार और शनिवार को मौसम खराब रहने की संभावना है।

 

यह भी पढ़े -कानपुर टेस्ट में लगेगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, कोहली और जडेजा रच सकते हैं कीर्तिमान, टीम इंडिया के पास टेस्ट इतिहास की चौथी सबसे कामयाब टीम बनने का मौका

कल का कैसा रहा मौसम?

मंगलवार के दिन दिल्ली में दिन भर धूप रही। साथ ही उमस भरी गर्मी ने सभी को परेशान कर रखा है। वहीं दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा जबकि अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रहा। जो कि सितंबर का ही नहीं बल्कि मानसून के मौसम का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ है। इसके साथ उमस ने भी हाल खराब किया हुआ था।

किन जगहों पर बारिश की संभावना?

मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है। कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें कोंकण, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय शामिल हैं। वहीं कोंकण और गोवा में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कच्छ में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 

 

यह भी पढ़े -सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, समर्थन मूल्य पर सोयाबीन उपार्जन की स्वीकृति समेत कई अन्य अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर


Full View


Tags:    

Similar News