मानसून अलर्ट: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक इन राज्यों का बारिश से हाल बेहाल, जानिए किन राज्यों में मची सबसे ज्यादा तबाही

  • भारी बारिश के चलते कई राज्यों में हाल खराब
  • हर जगह जलभराव की समस्या
  • अधिकारियों की बुलाई बैठक

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-12 07:51 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई कोनों में मानसून सीजन के चलते हो रही बारिश ने परेशान करके रखा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी हिस्सों तक बारिश का असर देखने मिल रहा है। ज्यादा बारिश के चलते नदियां भी उफान मार रही हैं। इस बीच रविवार को दिल्ली के साथ-साथ कई और जगहों पर भी जमकर बारिश हो रही है। जिससे कई लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

बता दें नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी तेज बारिश हो रही है। जिस वजह से यहां पर भी सड़कें भरी हुई हैं। मानसून के चलते कई जगहों पर बारिश हो रही है। सिर्फ यहां ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, लखनऊ, चंडीगढ़, जयपुर, हिमाचल के धर्मशाला और उत्तराखंड के हरिद्वार में भी लोग पानी से परेशान हैं। इन जगहों पर भी जलभराव के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली

मध्य, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और पूर्व दिल्ली में भी भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया है। जिसेक चलते आने जाने में बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि रोहिणी के सेक्टर 20 में पानी से भरे पार्क में सात साल का बच्चा डूब गया। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली में जलभराव के साथ-साथ पेड़ गिरने की भी सूचनाएं मिली हैं। वहीं ढांसा स्टैंड और बहादुरगढ़-फिरनी रोड पर भी यातायात बंद रहा है।

गुरुग्राम

बता दें कि गुरुग्राम में दिन में 70 मिलीलीटर बारिश हुई। जिसकी वजह से पुलिस लाइन, बस स्टैंड रोड, शीतला माता रोड, नरसिंहपुर सर्विस रोड, बसई चौक, खांडसा, संजय ग्राम रोड, सोहना रोड और सुभाष चौक, सेक्टर 30, 31, 40, 45, 47, 51, 22, 23, 4, 5, 12, 13 48 के साथ-साथ अन्य जगहों पर जलभराव की सूचना मिली है। साथ ही इन इलाकों में यातायात जाम लग गया और पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पानी उनके घुटनों तक भरा हुआ था।

राजस्थान

उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार बारिश हो रही है। साथ ही राजस्थान में पिछले दो दिनों में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। जिसके चलते 16 लोगों की मौत हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार की शाम को बताया कि राजस्थान के करौली में असाधारण रूप से बारिश हुई है। जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बता दें कि राजस्थान में कई जगह जलभराव देखा गया है। जयपुर के कनोता बांध में 5 लोग बह गए जिसके बाद बचाव अभियान चालू कर दिया गया है। वहीं हाल देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक बुलाई है। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए साथ ही लोगों से संवेदनशील स्थानों पर जाने को भी कहा।

पंजाब

जान कर हैरानी होगी कि पंजाब के होशियारपुर में एक ही परिवार के आठ लोगों को मिला कर नौ लोगों की मौत हो गई। बता दें कि उनकी गाड़ी एक बरसाती नाले में बह गयी थी। वहीं पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। जिसमें मोहाली, लुधियाना, अमृतसर, रूपनगर और अंबाला के साथ कई और जगहें भी शामिल हैं। इससे लोगों को उमस भरे मौसम से भी राहत मिली है। बता दें कि मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, चंडीगढ़ में 129.7 मिमी बारिश हुई.

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से तीन लड़कियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता भी है। साथ ही भारी बारिश के चलते कई घटनाएं सामने आई हैं। वहीं राज्य में पिछले दो दिनों से भारी बारिश के चलते भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ की वजह से 280 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं।

जम्मू-कश्मीर

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारी बारिश के कारण मंडी तहसील को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला एक पुल आंशिक रूप से बह गया। जिसके चलते अधिकारियों को यातायात सस्पेंड करना पड़ा। साथ ही अमरनाथजी यात्रा क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद वार्षिक अमरनाथ यात्रा को भी रोक दिया गया है। 

Tags:    

Similar News