बिहार बाढ़: मुजफ्फरपुर में बाढ़ के पानी में गिरा वायुसेना का हेलीकॉप्टर, बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

  • पानी में गिरा वायुसेना का हेलीकॉप्टर
  • मुजफ्फरपुर में हुआ बड़ा हादसा
  • बिहार में बाढ़ से हाल-बेहाल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-02 09:49 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर में वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। चॉपर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रहा था। यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पायलट घायल होने की खबर

जानकारी के मुताबिक, वायुसेना की हेलीकॉप्टर के जरिए बाढ़ पीड़ितों का राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर जमीनी सतह के काफी करीब आ गया और पानी में क्रैश हो गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि वायु सेना के जवानों ने पानी में कूद कर अपनी जान बचाई। हालांकि, खबर यह है कि पायलट गंभीर रुप से घायल हैं, वहीं 3 लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है। 

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

इस पूरे घटनाक्रम पर किसी भी आधिकारी की ओर से सूचना नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक, चॉपर का इंजन फेल हो गया। जिसके चलते हेलीकॉप्टर कैश हो गया। वायु सेना का यह हेलिकॉप्टर दरंभगा से राहत बचाव कार्य में लगा था। यह हादसा राहत बचाव कार्य को पूरा करके लौटने के दौरान हुआ है। हेलीकॉप्टर सीतामढ़ी से राहत सामग्री लेकर उड़ा था।

बिहार में बाढ़ जैसे हालात

बिहार में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। राज्य में इस वक्त कई नदियां उफान पर हैं। जिस वजह से राज्य के कई जिलों में बाढ़ का संकट बना हुआ है। कोसी नदी का भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिसकी वजह से नदी से सटे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। साउथ बिहार में पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। जिसके चलते राहत-बचाव कार्य जारी है।

Tags:    

Similar News