प्रकृति का कहर: वायनाड में भारी बारिश से 116 लोगों ने गवाई जान, UNICEF ने साउथ एशिया के देशों में 60 लाख बच्चों पर संकट का किया दावा

  • साउथ एशिया के देशों में बारिश मचा रही कोहराम
  • वायनाड में भूस्खलन से 116 लोगों की हुई मौत
  • UNICEF ने साउथ एशिया में 60 बच्चों पर संकट का किया दावा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-30 16:06 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल के वायनाड में हो रही तेज बारिश और भूस्खलन ने कोहराम मचा रखा है। प्राकृतिक आपदा से लोगों की जिंदगियां अस्त व्यस्त हो गई है। जिसके चलते भूस्खलन में अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत समेत साउथ एशिया के देशों में प्राकृति के कहर को लेकर UNICEF ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में भूस्खलन से लेकर भारी बारिश और बाढ़ तक के हैरान कर देने वाले कारणों के बारे में बताया गया है। UNICEF ने अपने रिपोर्ट में दावा किया कि केवल साउथ एशिया में ही करीब 60 लाख से अधिक बच्चे बाढ़ और भारी बारिश की वजह से संकट में हैं।

UNICEF ने पब्लिश की रिपोर्ट

रिपोर्ट में बताया गया है कि लगातार बारिश और भूस्खलन से प्रभावित इन बच्चों के परिवारों ने अपना घर खो दिया है। या फिर वे अपने क्षेत्रों में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे होंगे। UNICEF की रिपोर्ट में इन लोगों के भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान में रहने की बात कही है। इसके अलावा रिपोर्ट में इस बारे में भी बताया गया है कि नेपाल में बाढ़ की वजह से 109 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से करीब 35 बच्चे थे और करीब 1580 परिवारों की जिंदगी प्रभावित हुई है।

UNICEF ने रिपोर्ट में कहा कि बांग्लादेश में तेज बारिश और बाढ़ ने देश के उत्तरी और उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में रह रहे लाखों बच्चों की जिंदगियां खतरे में हैं। इसके अलावा रिपोर्ट में भारत के बारे में बताया गया है। जिसके मुताबिक, हाल ही में असम में बाढ़ ने भयंकर कोहराम मचाया था। जिसके बाद 50 हजार से अधिक बच्चे और उनका परिवार प्रभावित हो गया था।

वायनाड में मानसून का कहर

बता दें, भारत में मानसून जारी है। जिस वजह से कई क्षेत्रों में बाढ़ और भीषण बारिश से उत्पन्न होने वाले प्राकृतिक आपदाओं का संकट मंडरा रहा है। इस कड़ी में पूर्वोत्तर के बाद दक्षिण भारत में प्राकृतिक आपदा के हालत बने हुए हैं। केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन में 117 लोगों की मौत हो गई है।

Tags:    

Similar News