उपचुनाव 2024: पहली बार चुनाव लड़ने जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को वायनाड से नामांकन दाखिल करेंगी

  • प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ेंगी
  • वायनाड संसदीय सीट से दाखिल करेगी नामांकन
  • राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी वायनाड सीट

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-19 10:32 GMT

डिजिटल डेस्क, वायनाड। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार चुनावी मैदान में उतरने वाली है। प्रियंका राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई वायनाड लोकसभा सीट पर पहली बार 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगी। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी के नामांकन के समय राहुल गांधी उनके साथ मौजूद रहेंगे। मिली जानकारी से पहले गांधी के नामांकन से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रियंका के समर्थन में रोड़ शो निकाला जाएगा।आपको बता दें वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा।

आपको बता दें हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। दोनों सीटों पर जीत हासिल होने के बाद से राहुल ने वायनाड सीट से इस्तीफा दिया था, वहीं राहुल ने अपनी परपंरागत सीट रायबरेली लोकसभा सीट से संसद बने रहने का विकल्प चुना था। राहुल के इस्तीफे से खाली हुई वायनाड सीट से उनकी बहन प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ेंगी। 2019 के संसदीय चुनाव में राहुल गांधी ने अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ा था. तब गांधी अमेठी से बीजेपी नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड से चुनाव जीत गए थे।

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ ही चुनाव आयोग ने वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का ऐलान किया। उसके कुछ दिन बाद ही कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वायनाड संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़े का ऐलान कर दिया था।

Tags: