स्मार्ट फैन: Xiaomi Mijia देगा 13 मीटर तक हवा, जानिए इस पंखे की खूबियां और कीमत

  • शाओमी का स्मार्ट फैन 1500m³/h एयरफ्लो देता है
  • 1.92W जितनी कम बिजली की खपत करता है
  • स्मार्टफैन हाइपरओएस कनेक्ट का सपोर्ट करता है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-04 09:17 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन ​की दिग्गज टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट वॉच, ईयर बड्स तक कई डिवाइस बनाती है। वहीं हाल ही में कंपनी ने अपना स्मार्ट फैन लॉन्च किया है। इसका नाम है शाओमी मिजिया (Xiaomi Mijia)। खासियत यह कि, इसमें 1500m³/h वायु प्रवाह मिलता है, जिससे यह फैन 13 मीटर दूर तक हवा फेंक सकता है। एक सर्कुलेटिंग फैन है जिसे कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि, यह केवल 2 मिनट में पूरे घर में सर्कुलेशन हासिल कर सकता है।

बात करें कीमत की तो, Xiaomi Mijia स्मार्ट फैन घरेलू मार्केट में 299 युआन (लगभग 3,500 रुपए) रुपए में उपलब्ध होगा। फिलहाल, भारत में इस स्मार्ट फैन के लॉन्च होने की कोई जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।

शाओमी मिजिया फैन स्पेसिफिकेशन

शाआमी का ये स्मार्ट फैन 1500m³/h एयरफ्लो देता है। यह 13 मीटर की दूरी तक हवा फेंक सकता है। कंपनी का दावा है कि, यह फैन नॉन-ऑसिलेशन डायरेक्ट ब्लोइंग मोड में 1.92W जितनी कम बिजली की खपत करता है। यही नहीं, पूरे घर में हवा का सर्कुलेशन करने में इस फैन को सिर्फ 2 मिनट का समय लगता है। इसकी हॉरिजॉन्टल (दांए से बांए) ऑसिलेशन है। जबकि वर्टिकली (ऊपर से नीचे) यह फैन 105 डिग्री तक घूम सकता है।

मिजिया सर्कुलेटिंग फैन को हर मौसम में उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें कंपनी ने 100 से ज्यादा वाइंड स्पीड एडजस्ट करने का ऑप्शन दिया है। यह स्मार्टफैन स्टेप-लेस फ्रीक्वेंसी ट्रांसफर तकनीक का उपयोग करता है, जो न्यूनतम गति पर डायरेक्ट ब्लोइंग मोड में 27.2dB जितना कम शोर करता है।

Xiaomi का यह स्मार्टफैन हाइपरओएस कनेक्ट का सपोर्ट करता है, जो ब्लूटूथ गेटवे फंक्शन के साथ तापमान और हिम्युडिटी सेंसर या एयर कंडीशनर जैसे कम्पेटिबल डिवाइस के साथ स्मार्ट लिंकेज को सक्षम बनाता है।

इसमें स्मार्ट होम डिवाइस सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के Xiaomi Home App के माध्यम से इसे स्मार्ट होम ईकोसिस्टम में कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें Xiao Ai वॉयस कंट्रोल फीचर भी है। 

Tags:    

Similar News