स्वतंत्रता दिवस 2024: स्वतंत्रता दिवस पर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ देखें देशभक्ति की ये शानदार फिल्में, देखते ही आ जाएगा जोश

  • इंडिपेंडेंस डे पर करें ये काम
  • दोस्तों और फैमिली के साथ देखें ये मूवीज

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-05 08:14 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है। भारत को साल 1947 में आजादी मिली थी। इस दिन देशभर में धूम-धाम से इंडिपेंडेंस डे मनाया जाता है। प्रधानमंत्री इस दिन लाल किले पर झंडा फहराते हैं और देशवासियों को संबोधित करते हैं। इस दिन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिलता है। 15 अगस्त को सेलिब्रेट करने के लिए स्कूल-कॉलेजों में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम मनाए जाते हैं। वहीं, लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जगाने के लिए बॉलिवुड में भी कई फिल्में बनाई गई हैं। अगर आप भी अपने इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ ये बॉलिवुड फिल्में जरूर देखें।

राजी- 'राजी' साल 2018 में रिलीज हुई थी। ये देशभक्ति से जुड़ी फिल्म आपके दिल में देश के लिए प्यार की भावना जगा देगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने मेन रोल निभाया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, शादी के बाद पाकिस्तान जाती है और दुश्मनों के बारे में जानकारी निकालकर भारत भेजती है।

 

उरी-  द सर्जिकल स्ट्राइक- 'उरी' साल 2019 में रिलीज हुई थी। आपको ये फिल्म 15 अगस्ते के दिन जरूर देखनी चाहिए। 'उरी' सत्य घटा पर आधारित है। आपको इस फिल्म में सर्जिकल स्ट्राइक देखने को मिलेगी जो कि इंडियन आर्मी ने साल 2016 में की थी।

 

चक दे इंडिया- ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कबीर खान पर देश को धोखा देने का आरोप लगाया जाता है। कबीर देश के लिए अपनी वफादारी दिखाने के लिए महिला हॉकी टीम को हॉकी खेलना सिखाता है।

 

लगान- ये एक सदाबहार और क्लासिक फिल्म है। 'लगान' अपनी शानदार कहानी और मनमोहक गानों के लिए जानी जाती है। फिल्म में आमिर खान ने मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म में गांव वाले लगान माफ कराने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ क्रिकेट का मुकाबला करते हैं।

 

लक्ष्य- ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। इसमें मुख्य किदार के तौर पर हृतिक रोशन ने काम किया है। 'लक्ष्य' देखने के बाद आपके दिल में देश के लिए प्यार और सम्मान बढ़ जाएगा। इस फिल्म में ये दिखाया गया है कि जवानों को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ये मूवी आपका दिल छू लेगी।

 

रंग दे बसंती- "रंग दे बसंती" एक आईकॉनिक फिल्म है। ये शानदार फिल्म अपनी कहानी, गानों और डायलॉग के लिए जानी जाती है। ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को देखकर आपके अंदर देशभक्ति की भावना जाग जाएगी। 15 अगस्त के दिन आप इस मूवी को जरूर देखें।

 

स्वदेश- "स्वदेश" साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में शाहरुख खान ने मुख्य किरदार निभाया है। ये एक एनआरआई की कहानी है जो अपने गांव वापस आता है।

 

 

Tags:    

Similar News