बड़े पर्दे पर होगी 'स्त्री' की वापसी, इस बार डराने नहीं बचाने आ रही है, टीजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Bhaskar Hindi
Update: 2023-07-11 11:52 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म 2018 में बनी फिल्म स्त्री का सीक्वल है। इसका पहला पार्ट हॉरर और कॉमेडी का एक बेहतरीन मिक्सचर था जो की फैंस को बेहद पसंद आया था। फिल्म में श्रद्धा और राजकुमार की शानदार एक्टिंग को सभी ने सराहा था और दोनों की जमकर तारीफ हुई थी। इसके पहले पार्ट को देखने के बाद से ही फैंस इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। आज फैंस का इंतजार खत्म हो गया है "स्त्री 2" का फर्स्ट लुक और शानदार टीजर सामने आ गया है। इसी के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। इस बार फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का एक नया तड़का लगने वाला है ये फिल्म का टीजर देखकर साफ पता चल रहा है।

इंस्टाग्राम पर रिलीज किया टीजर

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने 'स्त्री 2' के टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शेयर करते हुए कैप्शन में अभिनेता ने लिखा- 'एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक...स्त्री 2 की शूटिंग शुरू हो गई है...वो आ रही है। अगस्त 2024 को।' 'स्त्री 2' में इस बार भी राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में है। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के शहर चंदेरी में हो रही है। हाल ही में श्रद्धा कपूर शूटिंग पर जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। इतना ही नहीं इंस्टा स्टोरी में भी उन्होंने चंदेरी जाने की जानकारी भी दी थी।

फैंस कर रहे ऐसे रिएक्शन

टीजर देखने के बाद फैंस और भी एक्साइटेड हो गए हैं और श्रद्धा के पोस्ट पर अलग-अलग कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ओ स्त्री 2023 में ही आना। एक अन्य यूजर ने लिखा- ओ श्रद्धा जल्दी आना, स्त्री 2 लेकर।

स्टार कास्ट

स्त्री 2 को जियो स्टूडियोज और मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसे अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं। पहले पार्ट की तरह इसमें भी राजकुमार और श्रद्धा के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर श्रद्धा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों अपने होंठो पर उंगली रखे हुए थे. राजकुमार ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा था- ''क्या होगा जब फिर से मिलेंगे स्त्री और पुरुष?'

वर्कफ्रंट

बता दें कि स्त्री फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं 'स्त्री 2' के टीजर ने फैंस का एक्साइटमेंट थोड़ा बढ़ा दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आई थीं। इस फिल्म को ठीक रिस्पांस मिला था। राजकुमार राव की बात करें तो वो आखिरी बार 'भीड़' में नजर आए थे, जो कि 24 मार्च, 2023 को रिलीज हुई थी। 

Tags:    

Similar News