फिल्म कलेक्शन: पहले हफ्ते 300 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई 'स्त्री 2', जाने कैसा रहा फिल्म 'खेल खेल में'और 'वेदा' का हाल

  • पहले हफ्ते 300 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई 'स्त्री 2'
  • जाने कैसा रहा फिल्म 'खेल खेल में'और 'वेदा' का हाल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-23 06:00 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस बार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर कुछ बड़े स्टार्स की फिल्मों का महाक्लैश हुआ। तीन मोस्ट अवेटेड फिल्में 'स्त्री 2', 'वेदा' और 'खेल खेल में' 15 अगस्त को स्क्रीन पर एक साथ रिलीज हुई। वहीं संजय दत्त की फिल्म डबल स्मार्ट भी इसी दिन रिलीज हुई। वहीं रिलीज के पहले दिन से राजकुमार और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 2 शानदार कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन फिल्म पहले हफ्ते 300 करोड़ का आंकड़ा नहीं छु पाई है। वहीं फिल्म 'खेल खेल में'और 'वेदा' दर्शकों के लिए तरस रही है। वीकेंड पर इस इन सभी फिल्मों के कलेक्शन में उछाल आ सकता है।

यह भी पढ़े -अपनी खूबसूरती और मेहनत के दम पर सायरा ने हासिल किया मुकाम, दिलीप साहब ने निकनेम दिया था 'नींद की गोली'

फिल्म स्त्री 2

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा छूने की तैयारी में है। स्त्री 2 दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। इस फिल्म के चलते बॉक्स ऑफिस पर लगभग सभी फिल्मों का हाल बेहाल हो रखा है। फिल्म ने आठवें दिन 16 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 290.85 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म खेल खेल में

अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे सितारों से सजी फिल्म खेल खेल में दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। फिल्म की कमाई एक ही हफ्ते में सिमट के लाखों में रह गई है। आठवें दिन फिल्म ने महज 95 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 19.3 करोड़ रुपये हो गई है।

यह भी पढ़े -दोस्ती में 'नो सॉरी, नो थैंक्यू' पीयूष मिश्रा के मुंह से यह संवाद सुनकर आपको कैसा लगता?

फिल्म वेदा

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ स्टारर 'वेदा' का बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की उम्मीद के मुताबिक खरी नहीं उतरी है। एक्शन फिल्म 'वेदा' की कमाई चंद दिनों में लाखों में सिमट के रह गई है। ये एक्शन फिल्म दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई है। 'वेदा' ने आठवें दिन 53 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 17.53 करोड़ रुपये हो गया है। 

यह भी पढ़े -जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को माखन और मिश्री का भोग लगाएंगी आयुषी भावे

Tags:    

Similar News