अपकमिंग फिल्म: मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन में सलमान खान की एंट्री हुई कंफर्म! चुलबुल पांडे बन मचाएंगे धमाल, आज रिलीज होगा ट्रेलर

  • फिल्म सिंघम अगेन में सलमान खान की एंट्री हुई कंफर्म!
  • चुलबुल पांडे बन मचाएंगे धमाल
  • आज रिलीज होगा ट्रेलर

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-07 05:52 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर सुर्खियों में हैं। रोहित के कॉप यूनिवर्स से जुड़ने के लिए अब तक कई नए सितारों का नाम सामने आ चुका हैं। 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म काफी शानदार होने वाली है। फिल्म से अब तक दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अजय देवगन, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ के शानदार लुक भी सामने आ चुके हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्शन से भरपूर यह फिल्म दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार है। आज फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इसी बीच सलमान खान दीवाली के मौके पर एक खास तोहफा अपने फैंस को देने वाले हैं दरअसल सलमान खान रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में 'चुलबुल पांडे' के तौर पर नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़े -'सिकंदर' के बाद क्या सलमान 'किक 2' पर कर रहे हैं काम? जानिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से क्यों मचा 'कोहराम'

सिंघम अगेन में सलमान की एंट्री

बता दें कि, कल बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया था। इस शो को सलमान होस्ट कर रहे हैं। इसी बीच सलमान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। दीवाली में सलमान खान धूम-धड़ाका करते हुए कॉप यूनिवर्स के पुलिस वालों के साथ दुश्मनों से दो-दो हाथ करते नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा ने अपने एक सोर्स के हवाले से बताया है, ''सिंघम अगेन में पहले से ही कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं और अब इसमें बॉलीवुड के दबंग खान भी नजर आएंगे। सलमान खान चुलबुल पांडे के तौर पर फिल्म का हिस्सा बनेंगे। फिल्म में एक खास जगह पर उनका अपीयरेंस होगा।''

यह भी पढ़े -फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर अपनी एम्स्टर्डम के रिजक्सम्यूजियम में यात्रा की तस्वीरें शेयर की

आज रिलीज होगा ट्रेलर

आज यानी सोमवार को ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया है। ट्रेलर को बड़े लेवल पर रिलीज किया जाएगा। खबरें है किं, रोहित शेट्टी ने 4 मिनट 45 सेकंड का ट्रेलर कट किया है। फिल्म की शूटिंग कश्मीर जैसे लोकेशन पर भी हुई है। फैंस फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं फिल्म को लेकर काफी हाईप बनी हुई है।

यह भी पढ़े -थिएटर्स में कमाल दिखा कम तो अब ओटीटी में आजमाएंगे अपनी किस्मत, जानें कहां स्ट्रीम होने वाली है 'सरफिरा'

फिल्म स्टार कास्ट

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन एक बार फिर निडर और ईमानदार पुलिसकर्मी बाजीराव सिंघम के रोल में नजर आएंगे। वहीं, करीना सिंघम की पत्नी के रोल में वापस से नजर आएंगी। अर्जुन कपूर फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह, दीपिका और टाइगर भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। सभी के फर्स्ट लुक को रिवील कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News