बिग बॉस 18 प्रीमियर: बिग बॉस 18 के घर में टाइम का तांडव हुआ शुरु, ग्रैंड प्रीमियर के बाद घर में लॉक हुए ये 18 खिलाड़ी, जानिए इस बार क्या है खास

  • बिग बॉस 18 के घर में टाइम का तांडव हुआ शुरु
  • ग्रैंड प्रीमियर के बाद घर में लॉक हुए ये 18 खिलाड़ी
  • जानिए इस बार क्या है खास

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-07 06:41 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फैंस के लंबे इंतजार के बाद अब बिग बॉस 18 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। कल शो का ग्रैंड प्रामियर रखा गया था। सलमान खान एक बार फिर अपने दबंग अंदाज के जरिए शो में चार चांद लगाते नजर आएंगे। इसके साथ ही चाहत पांडे ने पहली कंटेस्टेंट बनकर रियालिटी शो में एंट्री ली. उन्हें स्पेशल पॉवर भी दिया गया, जिसमें किसी 2 सदस्य को जेल भेजना था। इसी के साथ शो में टाइम का तांडव शुरु हो चुका है। करणवीर से लेकर शिल्पा शिरोडकर तक तमाम सितारें घर में एक दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे।

यह भी पढ़े -मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन में सलमान खान की एंट्री हुई कंफर्म! चुलबुल पांडे बन मचाएंगे धमाल, आज रिलीज होगा ट्रेलर

ये हैं बिग बॉस 18 का फाइनल कंटेस्टेंट लिस्ट

चाहत पांडे

शहजादा धामी

शिल्पा शिरोडकर

अविनाश मिश्रा

तंजिंदर सिंह बग्गा

श्रुतिका अर्जुन

करणवीर मेहरा

नायरा बनर्जी

रजत दलाल

मुस्कान बामने

अरफीन खान और पत्नी सारा अरफीन खान

ईशा सिंह

चुम दरंग

वकील गुणरत्न सदावर्ते

विवियन डिसेना

हेमा शर्मा

ऐलिस कौशिक

यह भी पढ़े -निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा, बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं होंगी एक्ट्रेस, फैंस से कही ये बात

ये होगी बिग बॉस 18 की थीम

बिग बॉस के घर को हर साल एक नई थीम के साथ और शानदार इंटीरियर के साथ तैयार किया जाता है। इस बार घर की थीम ‘टाइम का तांडव’ के हिसाब से तैयार की गई है। इसलिए घर को बेहद यूनिक लुक दिया गया। इसे अलग बनाने के लिए इसमें गुफाओं का यूज किया गया है। इस बार बिग बॉस के मिजाज भी कुछ बदले हुए से नजर आएंगे इस बार वो बिग बॉस चाहते हैं कि जगह ये कहते नजर आएंगे कि बिग बॉस जानते हैं।

कहां देख पाएंगे बिग बॉस 18

बिग बॉस का 18वें सीजन कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा। हालांकि, अगर आप टीवी के बजाय इसे ऑनलाइन देखने की तैयारी कर रहे हैं, तो भी आप इसे बड़े आराम से अपने फोन पर भी देख सकते हैं। इसके अिए आपको ओटीटी ऐप जियो सिनेमा पर जाना होगा। शो रात 9 बजे से ही यहां भी स्ट्रीम होगा।

यह भी पढ़े -एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 7' इस दिन होगा लॉन्च! बिग बॉस 6 फेम एक्ट्रेस हो सकती हैं अगली 'नागिन'

Tags:    

Similar News