रजनीकांत हेल्थ अपडेट: पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन कर लिया साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का हेल्थ अपडेट, सोमवार से अस्पताल में भर्ती हैं एक्टर

  • मोदी ने फोन कर लिया रजनीकांत का हेल्थ अपडेट
  • सोमवार से अस्पताल में भर्ती हैं एक्टर

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-02 06:30 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों फिल्म 'वेट्टैयन' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी बीच अचानक तबियत बिगड़ने पर सुपरस्टार रजनीकांत को सोमवार को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेन्नई पुलिस ने बताया कि रजनीकांत को पेट दर्द की शिकायत के बाद सोमवार रात अस्पताल लाया गया था। सोमवार से सुपरस्टार अस्पताल में भर्ती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कॉल पर रजनीकांत का हेल्थ अपडेट लिया है। तमिलनाडु बीजेपी लीडर के. अन्नामलाई ने ये जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। वहीं इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और तमिल स्टार कमल हासन ने भी उनकी अच्छी सेहत और जल्दी ठीक होने की कामना की थी। फैंस भी सुपरस्टार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -थिएटर्स में कमाल दिखा कम तो अब ओटीटी में आजमाएंगे अपनी किस्मत, जानें कहां स्ट्रीम होने वाली है 'सरफिरा'

पीएम मोदी ने की रजनीकांत से बात

अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत और उनकी पत्नी लता का, प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक पुराना फोटो शेयर किया है और अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने टेलीफोन पर, हमारे सुपरस्टार श्री रजनीकांत जी की सेहत को लेकर, श्रीमती लता रजनीकांत से बात की। माननीय प्रधानमन्त्री को सर्जरी के बाद श्री रजनीकांत के हालचाल की जानकारी दी गई और प्रधानमंत्री ने उन्हें जल्दी रिकवरी के लिए विश किया। इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स विजय जोसफ ने भी रजनीकांत के लिए तमिल में पोस्ट लिखते हुए कहा, 'मैं ईश्वर से, हॉस्पिटल में भर्ती सुपरस्टार रजनीकांत की फुल रिकवरी की प्रार्थना करता हूं। मेरी प्रार्थना है कि वो जल्दी ठीक होकर घर लौटें।

यह भी पढ़े -आलिम हकीम ने एक्टर आदित्य रॉय कपूर को दिया नया लुक, शेयर की फोटो

रजनीकांत के मेन ब्लड वेसल में है सूजन

अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई ने रजनीकांत की सेहत को लेकर अपडेट दी है। इसमें बताया गया है कि, 'मिस्टर रजनीकांत को अपोलो हॉस्पिटल, ग्रीम्स रोड में 30 सितंबर 2024 को भर्ती करवाया गया था। उन्हें दिल से जाने वाली मेन ब्लड वेसल में सूजन थी, जिसे ट्रांस कैथेटर के जरिए, नॉन-सर्जिकल मेथड से ट्रीट किया गया है। डॉक्टर सतीश ने अयोटा में स्टेंट लगाकर सूजन को पूरी तरह सील कर दिया है। हम उनके शुभचिंतकों और फैन्स को बताना चाहेंगे कि प्रोसीजर वैसा ही हुआ जैसा प्लान किया गया था। रजनीकांत अब स्टेबल हैं और स्वस्थ हैं। वो दो दिन में घर पहुंच जाएंगे।' 

यह भी पढ़े -धीरज धूपर ने बेटे जैन के साथ शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो, कहा - 'मेरी जिंदगी का मास्टरपीस'

Tags:    

Similar News