किशोर कुमार सम्मान अवॉर्ड 2023: राजकुमार हिरानी को किशोर कुमार सम्मान अवॉर्ड से सम्मानित करेगी मध्यप्रदेश सरकार, इससे पहले इन सितारों को मिल चुका है ये अवॉर्ड

  • राजकुमार हिरानी को किशोर कुमार सम्मान अवॉर्ड से सम्मानित
  • मध्यप्रदेश सरकार इस दिन करेगी सम्मानित
  • इन सितारों को मिल चुका है ये अवॉर्ड

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-06 12:38 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मध्य प्रदेश सरकार हर साल लीजेंडरी किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देती है। साथ ही आर्टिस्ट को सम्मानित भी करती है। इस इवेंट में किशोर नाइट का भी आयोजन किया जाएगा, जो किशोर कुमार को समर्पित एक संगीतमय श्रद्धांजलि होगी। मुंबई के प्रसिद्ध गायक नीरज श्रीधर और उनकी टीम किशोर कुमार के कुछ सबसे मशहूर गानों को प्रस्तुत करेंगे। बता दें कि, राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर हैं उनकी फिल्मों ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बड़े योगदान दिया है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान 2023 से राजकुमार हिरानी को सम्मानित करेगी। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन किशोर कुमार के गृहनगर खंडवा में 13 अक्टूबर को किया जाएगा। पुलिस परेड ग्राउंड में यह आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़े -'सिकंदर' के बाद क्या सलमान 'किक 2' पर कर रहे हैं काम? जानिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से क्यों मचा 'कोहराम'

सिनेमा में योगदान के लिए दिया जाएगा सम्मान

भारतीय सिनेमा में योगदान देने के लिए राजकुमार हिरानी को यह सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने थ्री इडियट्स, पीके, संजू, मुन्ना भाई एमबीबीएस और डंकी जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। वह पिछले दो दशकों से लोगों का मनोंरजन कर रहे हैं। राजकुमार हिरानी ने साल 2003 में मुन्ना भाई एमबीबीएस के साथ अपने डायरेक्शन से करियर की शुरुआत की थी। हिंदी सिनेमा में उनक खास योगदान रहा है।

बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए मशहूर राजकुमार हिरानी ने अपनी फिल्मों के जरिए से लगातार समाज की दिक्कतों के बारे में कलात्म ढंग से बात की है और अब उन्हें इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़े -थिएटर्स में कमाल दिखा कम तो अब ओटीटी में आजमाएंगे अपनी किस्मत, जानें कहां स्ट्रीम होने वाली है 'सरफिरा'

इन सितारों को पहले मिल चुका है ये सम्मान

भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए राजकुमार हिरानी से पहले अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई मशहूर हस्तियों के साथ-साथ निर्माता, निर्देशक और गीतकार किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। राजकुमार हिरानी को यह पुरस्कार भोपाल के संस्कृति विभाग की ओर से दिया जाएगा।

यह भी पढ़े -धीरज धूपर ने बेटे जैन के साथ शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो, कहा - 'मेरी जिंदगी का मास्टरपीस'

Tags:    

Similar News