मनोरंजन: जानिए कौन है 'स्त्री 2' का 'सरकटा'? द ग्रेट खली से ज्यादा है एक्टर की हाईट, तस्वीरें कर देंगी हैरान

  • जानिए कौन है 'स्त्री 2' का 'सरकटा'?
  • द ग्रेट खली से ज्यादा है एक्टर की हाईट
  • तस्वीरें कर देंगी हैरान

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-21 13:09 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री' की मच अवेटेड सीक्वल 'स्त्री 2' फाइनली सिनेमाघरों रिलीज हो गई है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान लेकर आई है जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी। फिल्म रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में सरकटा ने दहशत फैलाई हुई है। जिसका लुक फिल्म में काफी खतरनाक दिखाया गया है। तो हर कोई ये जानना चाह रहा है कि सरकटा के खौफनाक चेहरे के पीछे असली शख्स कौन हैं। ऐसे में अब सरकटे का असली चहरा सामने आ गया है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

यह भी पढ़े -मैं स्टाइलिश से ज्यादा सहज दिखने की कोशिश करता हूं अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा

कौन है फिल्म का सरकटा?

बता दें कि 'स्त्री 2' में ‘सरकटा’ का किरदार निभाने वाले एक्टर का नाम सुनील कुमार हैं। सुनील कुमार 7 फुट 6 इंच लंबे हैं। खबरों के मुताबिक सुनील जम्मू कश्मीर पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं, सुनील को उनके विशालकाय कद के चलते द ग्रेट खली ऑफ जम्मू भी कहा जाता है। 'स्त्री 2' के डायरेक्टर अमर कौशिक ने बताया फिल्म के लिए ऐसे शख्स की जरूरत थी जो काफी लंबा-चौड़ा हो और कास्टिंग टीम ने सुनील को ढूंढ निकाला। सुनील कुमार पहलवान रहे हैं और हैंडबॉल और वॉलीबॉल के खिलाड़ी भी रहे हैं। साल 2019 में सुनील ने डब्ल्यू डब्ल्यूई ट्राइआउट में हिस्सा लिया था। वहीं सुनील कुमार ब्लॉकबस्टर कल्कि 2898 में अमिताभ बच्चन के बॉडी डबल बने थे। अमिताभ ने फिल्म में अश्वत्थामा का रोल निभाया था। बता दें कि, सुनीस की हाईट द ग्रेट खली से भी बड़ी है। खली की हाईट 7 फीट है। 

यह भी पढ़े -‘कहां शुरू कहां खतम’ से एक्टिंग में डेब्यू करेंगी सिंगर ध्वनि भानुशाली, इस दिन आएगा ट्रेलर

अमर कौशक ने ये भी बताया कि सीजीआई के इस्तेमाल से सरकटा का किरदार बनाया गया था। और फिर सुनील कुमार ने ये रोल प्ले किया लेकुन उनका खौफनाक चेहरा सीजीआई से तैयार हुआ था।

फिल्म कर रही शानदार कलेक्शन

'स्त्री 2' का क्रेज देश और दुनिया में छाया हुआ है। इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन से दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉ़न्स मिल रहा है। इसी के साथ ये हॉरर कॉमेडी फिल्म साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिन में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'स्त्री 2' साल 2018 में ई 'स्त्री' का सीक्वल है। जहां पहले पार्ट में चंदेरी में स्त्री का आतंक छाया हुआ था। तो इस बार सरकटे ने चंदेरी के लोगों को दहशत में डाला हुआ है।

यह भी पढ़े -यूरोप टूर के दौरान पति विवेक दहिया से क्यों नाराज थी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी?

Full View

Tags:    

Similar News