अपकमिंग फिल्म: आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट हुई अनाउंस, अगले साल इस खास मौके पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज

  • आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट हुई अनाउंस
  • अगले साल इस खास मौके पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-04 08:54 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आलिया भट्ट अब नई एक्शन थ्रिलर मूवी 'जिगरा' रिलीज होने वाली है। इस बार आलिया भट्ट एक्शन मूड में नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट के साथ इस मूवी में वेदांग रैना भी अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसी बीच एक्ट्रेस की अगली और मोस्ट अवेटेड फिल्म अल्फा की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। यह फिल्म आदित्य चोपड़ा की पहली फिमेल लीड स्पाई यूनिवर्स फिल्म है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज डेट अनाउंस की है।

यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को बधाई

इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मेकर्स ने आलिया के फैंस के लिए क्रिसमस का गिफ्ट तैयार कर लिया है, लेकिन यह तोहफा इस साल क्रिसमस पर नहीं, बल्कि अगले साल मिलेगा। अभी फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। यशराज फिल्म्स ने फिल्म के रिलीज तारीख की घोषणा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके की है। बता दें कि ‘अल्फा’ 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़े -फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर अपनी एम्स्टर्डम के रिजक्सम्यूजियम में यात्रा की तस्वीरें शेयर की

Full View

लीड रोल में नजर आएंगी आलिया और शरवरी

बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। उनके साथ शरवरी वाघ भी फिल्म का हिस्सा होंगी। दोनों स्पाईवर्स फिल्म में सुपर एजेंट के रोल में नजर आएंगी। दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। डायरेक्टर दर्शकों के मनोरंजन को एक अलग लेवल पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ को तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। निर्माता इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज करेंगे।

यह भी पढ़े -धीरज धूपर ने बेटे जैन के साथ शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो, कहा - 'मेरी जिंदगी का मास्टरपीस'

Full View

Tags:    

Similar News