अपकमिंग फिल्म: बर्थडे पर अक्षय कुमार ने दिया अपने फैन्स को गिफ्ट, काली बिल्ली के साथ 'भूत बंगला' का दिखाया पहला लुक

  • अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी के लिए फैंस एक्साइटेड
  • पोस्ट करके दिखाया मूवी का पहला लुक
  • 14 साल बाद एक्टर और डायरेक्टर साथ करेंगे काम

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-09 12:08 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी मूवी 'भूत बंगला' का पहला लुक (Bhooth Bangla first look) शेयर किया है। जिसका डायरेक्शन प्रियदर्शन करेंगे। एक्टर और डायरेक्टर 14 साल बाद फिर से एक साथ काम करते नजर आ रहे हैं।

शेयर किया अपनी फिल्म का पहला लुक

अक्षय कुमार ने भूत बंगला मूवी का पहला लुक दर्शकों के साथ शेयर किया है। इस मूवी का डायरेक्शन प्रियदर्शन करने वाले हैं। बता दें कि खिलाड़ी कुमार करीब 14 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ एक साथ काम करेंगे। उन्होंने अपनी फिल्म का पहला लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, "साल दर साल मेरे जन्मदिन पर आपके प्यार के लिए धन्यवाद! इस साल का जश्न 'भूत बंगला' के पहले लुक के साथ! मैं 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ फिर से जुड़ने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। इस ड्रीम कोलैबोरेशन को काफी समय हो गया है। इल इनक्रेडिबल जर्नी को आप सभी के साथ शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मैजिक के लिए बने रहें।"

Full View

पहले ही दिया था हिंट

अक्षय कुमार ने गणेश चतुर्थी के दिन एक मोशन पोस्टर के साथ बताया था कि 9 सितंबर को कुछ बड़ी अनाउंसमेंट करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने लिखा था कि, "गणपति बप्पा मोरया! आपके सामने आने वाली किसी स्पेशल चीज का हिंट देने के लिए आज जैसे दिन से बेहतर क्या हो सकता है? खुलासा मेरे बर्थडे के लिए सेट है। बने रहें!" उन्होंने इस हिंट से अपने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। जिसके बाद लोग अनुमान लगा रहे थे कि भूल भुलैया 3 या हेरा फेरी 3 की अनाउंसमेंट होने वाली है। जिसके बाद एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' की अनाउंसमेंट कर दी है।

Full View

क्या है फिल्म की रिलीज डेट?

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने एक साथ बहुत सी शानदार फिल्में बनाई हैं। जिसमें 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया' और 'दे दना दन' जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने सभी के दिलों में राज किया है। इसके डायलॉग्स अब भी अधिकांश लोगों को रटे हुए हैं। इन दोनों की जोड़ी से सभी बहुत ही ज्यादा खुश हैं। जिसके बाद अब फैंस रिलीज होने का इंतजार जोरो-शोरों से कर रहे हैं। उनकी मूवी 'भूत बंगला' हॉरर कॉमेडी है। जो 2025 में रिलीज हो सकती है। साथ ही इसकी शूटिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है। 

Tags:    

Similar News