स्टेडियम में दिखाई दिया फ्यूचर धोनी,सोशल मीडिया पर वायरल हुई फैंस की फोटोज 

आईपीएल 2022 स्टेडियम में दिखाई दिया फ्यूचर धोनी,सोशल मीडिया पर वायरल हुई फैंस की फोटोज 

Bhaskar Hindi
Update: 2022-04-18 13:53 GMT
स्टेडियम में दिखाई दिया फ्यूचर धोनी,सोशल मीडिया पर वायरल हुई फैंस की फोटोज 
हाईलाइट
  • पांच मैच हारकर चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे दौर से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रविवार को आईपीएल 2022 का मैच गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2022 सीजन में अपने के 6 मैच खेल चुकी है जिसमें से सिर्फ एक मैच में अपनी जीत दर्ज कर पाई है।

मैच के दौरान चेन्नई के पूर्व कप्तान धोनी भी मैदान में उतरे थे। जिसके बाद मैदान में धोनी का जबरदस्त क्रेज नजर आया। वहीं मैदान में उपस्थित धोनी के एक नन्हे फैन ने सभी का दिल जीत लिया। उस नन्हे फैन की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

इस नन्हे फैन की क्यूटनेस ने सभी का दिल जीत लिया हैं। नन्हे फैन ने एक कार्ड को हाथों में पकड़ रखा है, जिसमें लिखा है- फ्यूचर धोनी। वहीं इसके आलावा भी कई सारे फैंस मैदान में मौजूद थे। जो की चेन्नई को सपोर्ट करते नजर आए।

स्टेडियम में एक फीमेल फैन भी नजर आई जिसने एक कार्ड हाथ में लिया हुआ था जिसमे लिखा था की- मैं यहां आयी हूं, तो केवल एमएस धोनी के लिए। फीमेल फैन ने कार्ड में धोनी के लिए दिल का इमोजी भी शेयर किया। 

वहीं चेन्नई सूपर किंग्स के फैंस का एक पूरा ग्रुप दिखाई दिया, जिसमें एक व्यक्ति ने कहा की अपनी कृपा दिखाओ, वहीं दूसरी लड़की ने कहा की धोनी की तरह कूल।

स्टेडियम में सुरेश रैना के फैन्स का एक ग्रुप भी नजर आया, जिसने दिखाया कि वे सुरेश रैना को मिस कर रहे हैं। उन्होंने एक दिल वाला कार्ड भी दिखाते हुए यह जताया कि वे सुरेश रैना को काफी पसंद करते हैं।

आईपीएल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान नहीं बल्कि विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे हैं। उन्होंने पहले ही मैच में सीजन का पहला अर्धशतक जमाया। हालांकि इसके बावजूद धोनी चेन्नई को जीत नहीं दिला पाए।

जडेजा को सलाह देने से लेकर गेंदबाजों को गाइड करते हुए भी नजर आते हैं। एमएस धोनी  हालांकि धोनी और चेन्नई के लिए मौजूदा सीजन अबतक अच्छा साबित नहीं हुआ है,और पांच मैच हारकर चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे दौर से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है।

Tags:    

Similar News