पन्ना: भाजपा की मुहिम गांव चलो अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

  • लोकसभा 2024 चुनाव के मद्देनजर शुरू हुए गांव चलो अभियान
  • भाजपा की मुहिम गांव चलो अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

Bhaskar Hindi
Update: 2024-02-05 12:52 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। लोकसभा 2024 चुनाव के मद्देनजर शुरू हुए गांव चलो अभियान के तहत भाजपा नेता महेंद्र लोधी के आवास में कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमे काफी लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की सभी को सदस्यता पवई विधायक प्रहलाद लोधी द्वारा दिलवाई गई। विधायक श्री लोधी ने बताया कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को देखते हुए बहुत तेजी से लोगों द्वारा सदस्यता ग्रहण की जा रही है। इस कार्यक्रम में पूर्व सरपंच विजय मोदी, भाजपा नेता धुव्र लोधी, तखत सिंह बुंदेला द्वारा विधायक प्रहलाद लोधी का स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। भाजपा नेता महेंद्र लोधी द्वारा पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित किया गया। 

यह भी पढ़े -सीएम राइज विद्यालय के छात्र-छात्रायें अनुभूति कार्यक्रम में हुए शामिल

Tags:    

Similar News