पन्ना: करवाचौथ पर महिला ने रखा व्रत, विधि-विधान से किया पूजन

Bhaskar Hindi
Update: 2023-11-03 12:02 GMT

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। बुधवार को शाहनगर सहित देवरी, आमा, कचौरी, बिसानी व टिकरिया में महिलाओं ने अपने-अपने पतियों की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत निर्जला रखा। इसके बाद शाम मंगल गायन करते हुए विधि-विधान से करवा चौथ व्रत का परायण किया। करवाचौथ एक ऐसा व्रत है जिसका महिलाओं को वर्षभर इंतजार रहता है। कई दिनों पहले से ही करवा चौथ की तैयारियां पूरी करने में जुटी सुहागिनों ने सुबह दिन चढऩे से पहले ही स्नान कर लाल जोडा धारण किया। सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने सुबह से अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत शुरू किया। दिनभर पूजा-पाठ करने के साथ ही शाम होने का इंतजार करती रहीं। 

Tags:    

Similar News