पन्ना: राम भक्त स्वयंसेवकों की टोली अयोध्या रवाना

  • राम भक्त स्वयंसेवकों की टोली अयोध्या रवाना

Bhaskar Hindi
Update: 2024-02-18 09:12 GMT

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। भगवान श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य और विशाल राम लला के मंदिर निर्माण होने के साथ-साथ अब रामलला के दर्शनों के लिए भारत देश के सभी प्रांत एवं जिलों से कारसेवक रामभक्तों की टोली अयोध्या में दर्शन करने जा रहे हैं। इसी क्रम में 16 फरवरी 2024 शुक्रवार को पन्ना जिला से लगभग 60 स्वयंसेवक अयोध्या धाम रामलला के दर्शन हेतु रवाना हुए। उक्ताशय की जानकारी देते हुए उदयराज सिंह बघेल राजू बघेल, पुष्पराज सिंह, अमानगंज ने बताया कि बजरंग दल पन्ना विश्व हिंदू परिषद, एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख पवई, शाहनगर, सिमरिया, अमानगंज, गुनौर, पन्ना, अजयगढ़ से लगभग 60 स्वयंसेवकों की टोली बस द्वारा शुक्रवार को अयोध्या के लिए रवाना हुई। अयोध्या धाम यात्रा की व्यवस्था में श्रीकांत पटेल पवई, रणजीत सिंह, बजरंग दल, अजित कुमार जैन पत्रकार, डॉ. विजय सिंह भदौरिया, राहुल सेन सहित बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के व्यवस्था में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़े -शासकीय रिकार्ड को सुरक्षित करने बनाये गए मार्डन रिकार्ड रूम से सामग्री गायब

Tags:    

Similar News