महुआ बीनने के विवाद में युवक की बैट मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

शहडोल महुआ बीनने के विवाद में युवक की बैट मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-07 08:52 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क,शहडोल। जयसिंहनगर क्षेत्र में एक युवक की बैट से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह महुआ फूल सामने आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार जयसिंहनगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी रानी बैगा 26 वर्ष बुधवार को सुबह के समय महुआ बीनने गई थी। सुबह करीब 5 बजे उसका पति नीलेश बैगा पास में ही महुआ के पेड़ के नीचे सो रहा था। उसी समय आरोपी राजकुमार उर्फ चिंता कोल 25 वर्ष निवासी खुसरवाह पहुंचा और रानी से विवाद करने लगा। हो हल्ल सुनकर नीलेश जाग गया और बीच बचाव करने लगा।

तभी राजकुमार ने बैट से नीलेश के सिर में वार कर दिया और भाग निकला। गंभीर रूप से घायल पति को बचाने रानी ने प्रयास किया। पुलिस को सूचना दी गई।  मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नीलेश को जयसिंहनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की रिपोर्ट पर थाना जयसिंहनगर में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी राजकुमार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जयसिंहनगर निरीक्षक विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में एएसआई महेन्द्र शुकला, आरक्षक सुरेश एवं उदय की भूमिका रही।

Tags:    

Similar News