दैनिक भास्कर के विजय सिंह ‘कौशिक’ को पत्रकारिता पुरस्कार से नवाजेगी सरकार

दैनिक भास्कर के विजय सिंह ‘कौशिक’ को पत्रकारिता पुरस्कार से नवाजेगी सरकार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-10 13:04 GMT
दैनिक भास्कर के विजय सिंह ‘कौशिक’ को पत्रकारिता पुरस्कार से नवाजेगी सरकार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से दिया जाने वाला राज्यस्तरीय उत्कृष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार-2016 (हिंदी) दैनिक भास्कर के प्रमुख संवाददाता विजय सिंह ‘कौशिक’ को दिया जाएगा। मुख्यमत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने बुधवार को यह घोषणा की। जल्द ही एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों यह पुरस्कार (बाबूराव विष्णु पराड़कर पुरस्कार) प्रदान किया जाएगा।

सिंह को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र, सम्मान चिन्ह के साथ 51 हजार रूपए नकद प्रदान किए जाएंगे। सिंह को दूसरी बार यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। महाराष्ट सरकार के सूचना और जनसम्पर्क विभाग द्वारा गठित चयन समिति ने सिंह का चयन इस पुरस्कार के लिए किया है। लोकमान्य जीवन गौरव पुरस्कार दैनिक हितवाद के संपादक विजय फणशीकर और साप्ताहिक विवेक के संपादक रमेश पतंगे को दिया जाएगा।

वर्ष 2017 के राज्य स्तरिय (हिंदी) बाबूराव विष्णु पराडकर पुरस्कार राजकुमार सिंह को प्रदान किया जाएगा। जबकि 2016 के लिए बालशास्त्री जांभेकर पुरस्कार (मराठी-राज्यस्तर) राजेशजोष्ठ,  अनंत गोपाल शेवडे पुरस्कार (अंग्रेजी-राज्यस्तर) - कंचन श्रीवास्तव, मौलाना अबुल कलाम आजाद पुरस्कार (उर्दू-राज्यस्तर)-मुहम्मद अब्दुल मुख्तार को दिया जाएगा।

विभाग स्तरिय पुरस्कार-2016 लोकनायक बापूजी अणे पुरस्कार, अमरावती विभाग के लिए अनुप गाडगे, ग. त्र्यं. माडखोलकर पुरस्कार, नागपूर विभाग के लिए मंगेश राऊत को प्रदान किया जाएगा। 2017 के लिए अनंत गोपाल शेवडे पुरस्कार (अंग्रेजी-राज्यस्तर)-मनीष सोनी को प्रदान किया जाएगा।  

 
 

Similar News