इलेक्ट्रिक टावर के तार से करंट लगने पर किशोर की मौत

नागपुर इलेक्ट्रिक टावर के तार से करंट लगने पर किशोर की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-16 14:21 GMT
इलेक्ट्रिक टावर के तार से करंट लगने पर किशोर की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर. पारडी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक टावर के तार से करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक मिथिलेश भूमेश्वर शाहू है। चित्रशाला माता नगर, कामठी रोड निवासी मिथिलेश शाहू गत 14 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे अपने मामा के साथ पारडी स्थित  नवीन नगर, दुर्गा  माता मंदिर के पास मंगेश सिन्हा के घर गया था। खेलते-खेलते मिथिलेश मंगेश सिन्हा के मकान की छत पर गया। छत पर इलेक्ट्रिक टावर है। टावर के तार को मिथिलेश का हाथ छू जाने पर उसे करंट लगा जिससे वह गंभीर जख्मी होकर बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर  पारडी थाने के उप-निरीक्षक  इंगले ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
 

Tags:    

Similar News