उद्योग के लिए योजनाओं का लाभ लें 

नागपुर उद्योग के लिए योजनाओं का लाभ लें 

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-27 13:31 GMT
उद्योग के लिए योजनाओं का लाभ लें 

डिजिटल डेस्क, नागपुर. रोजगार के लिए व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए विधायक मोहन मते ने कहा है कि सरकार की आर्थिक सहयोग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लें। उन्होंने कहा-लघु, मध्यम व कुटीर उद्योग में सफलता की बड़ी संभावनाएं हैं। केंद्रीय एमएसएमई विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर सफल व्यवसायी बना जा सकता है। सिद्धेश्वर सभागृह दक्षिण नागपुर में उद्योजकता विकास कार्यक्रम में विधायक मते बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशल विकास के कार्यों को विशेष प्राथमिकता के साथ गति दी है। कौशल विकास के माध्यम से महिलाएं व्यवसाय उद्योग क्षेत्र में बड़ी सफलता पा सकती हैं। कार्यक्रम की प्रस्तावना नीता ठाकरे ने रखी। देवेन दस्तुरे,  संजय ठाकरे, भोजराज डुंबे, सुनील मित्रा, वर्षा घाड़गे, पिंटू झलके सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। आभार  सारंग गोडबोले ने माना। मंच संचालन कीर्ति शेंडे ने किया। 


 

Tags:    

Similar News