महाराष्ट्र के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने सुमित मल्लिक 

महाराष्ट्र के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने सुमित मल्लिक 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-03 14:55 GMT
महाराष्ट्र के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने सुमित मल्लिक 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लंबे समय बाद प्रदेश को नया मुख्य सूचना आयुक्त मिला है। गुरुवार को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त पद की सुमित मल्लिक ने शपथ ली। राज्य के लोकायुक्त एम एल तहलियानी ने मल्लिक को शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने प्रभारी  मुख्य सूचना आयुक्त ए के जैन से पदभार स्वीकार किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दिनेश कुमार जैन, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव यू पी एस मदान, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव व मुख्य राजशिष्टाचार अधिकारी राजगोपाल देवरा, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव महेश झगडे मौजूद थे। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत मल्लिक 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए थे। 


 

Similar News