मोबाइल एप देखकर मासूम ने गले में लगाया फंदा- मौत, पड़ोसी के घर की छत पर हुई घटना

नागपुर मोबाइल एप देखकर मासूम ने गले में लगाया फंदा- मौत, पड़ोसी के घर की छत पर हुई घटना

Bhaskar Hindi
Update: 2023-01-28 09:45 GMT
मोबाइल एप देखकर मासूम ने गले में लगाया फंदा- मौत, पड़ोसी के घर की छत पर हुई घटना

डिजिटल डेस्क, नागपुर. मोबाइल एप देखकर मासूम ने गले में चुन्नी का फंदा लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना सोमवारी क्वार्टर परिसर में हुई है। सक्करदरा थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है।

चंचल स्वभाव का था

पुलिस के अनुसार साेमवारी क्वार्टर में िकराए से रहने वाला सचिन बारापात्रे पेशे से इलेक्ट्रिशियन है और उसकी पत्नी गृहिणी है। उन्हें इकलौता अग्रण्य 12 वर्ष नामक पुत्र था। वह केंद्रीय विद्यालय अजनी में कक्षा 8वीं का छात्र था। वह चंचल स्वभाव का था। एम्स में उसके दिमागी हालत का भी उपचार जारी था। कम आयु का होने के बाद भी वह मोबाइल पर विविध गेम और करतब करने से संबंधित एप डाउनलोड कर उसे देखते रहता था। उसी में से एक एप है, जिसमें आंखों पर पट्टी बांधकर रस्सी का फंदा खोलने का करतब दिखाया गया है। यह एप वह अक्सर देखते रहता था।

कस गया फंदा

शाम को वह हमेशा की तरह पड़ोसी की छत पर गया और कुछ देर पतंग उड़ाता रहा। इसके बाद वह वहीं छत पर लगी लकड़ी की सीढ़ी से चुन्नी का झूला बांधकर खेलने लगा। संभवत: इसके बाद उसने एप वाला करतब िकया, जिसके चलते उसने सीढ़ी से चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली, लेकिन फंदा नहीं खुलने से मासूम अग्रण्य के गले में चुन्नी का फंदा कस गया और उसकी मौत हो गई। कुछ पड़ोसियों द्वारा इस ओर ध्यान जाते ही अग्रण्य के घर वालों को इसकी सूचना दी गई। फांसी से उतारकर उसे मेडिकल ले जाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Tags:    

Similar News