अब महाराष्ट्र में आधार कार्ड आधारित पीओएस से ही मिलेगा केरोसिन 

अब महाराष्ट्र में आधार कार्ड आधारित पीओएस से ही मिलेगा केरोसिन 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-01 16:16 GMT
अब महाराष्ट्र में आधार कार्ड आधारित पीओएस से ही मिलेगा केरोसिन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश की राशन दुकानों में केरोसिन (मिट्टी का तेल) अब आधार कार्ड आधारित पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन के माध्यम से ही मिलेगा। सरकारी राशन दुकानों में परिवार के किसी एक सदस्य का आधार प्रमाणीकरण होने पर ही केरोसिन मिल सकेगा। बुधवार को राज्य सरकार के खाद्य व आपूर्ति विभाग तथा ग्राहक संरक्षण विभाग ने इससे संबंधित परिपत्रक (सर्कुलर) जारी किया। सरकार ने कहा है कि राज्य की जिन सरकारी राशन दुकानों में पीओएस मशीन नहीं लग पाई है ऐसी दुकानों में राशन कार्ड धारकों से आधार क्रमांक लिया जाएगा।

राशन दुकान वालों को केरोसिन बिक्री की रसीद पर लाभार्थी का नाम और राशन कार्ड नंबर लिखना होगा। रसीद पर लाभार्थी का हस्ताक्षर अनिवार्य होगा। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण व्यवस्था के तहत अनुदानित दर पर प्राप्त होने वाला केरोसिन लगभग 88 लाख राशन कार्ड धारकों को वितरित किया जाता है।

करीब 36 हजार दुकानों में केवल केरोसिन वितरित किया जाता है। जबकि 23 हजार राशन दुकानों में अनाज और केरोसिन दोनों वितरित मिलता है। इन 23 हजार राशन दुकानों में पीओएस मशीन लगाई जा चुकी है। यहां पर फिलहाल पीओएस मशीन के माध्यम से अनाज दिया जाता है। लेकिन अब इन राशन दुकानों पर केरोसिन भी पीओएस मशीन के जरिए देना होगा।  

 

Similar News