अब सर्दी के मौसम में होने लगा गर्मी का एहसास, गर्म कपड़े पहनने से परहेज

नागपुर अब सर्दी के मौसम में होने लगा गर्मी का एहसास, गर्म कपड़े पहनने से परहेज

Bhaskar Hindi
Update: 2023-01-23 13:30 GMT
अब सर्दी के मौसम में होने लगा गर्मी का एहसास, गर्म कपड़े पहनने से परहेज

डिजिटल डेस्क, नागपुर. जनवरी में अमूमन सर्दी होती है, लेकिन ओडिशा में प्रति चक्रवात के कारण नागपुर समेत विदर्भ में पारा चढ़ा हुआ हैै। तापमान सामान्य से अधिक होने से सर्दी के मौसम में गर्मी का एहसास हो रहा है। गर्मी के कारण दिन में लोग गर्म कपड़े पहनने से परहेज कर रहे हैं। सर्दी के मौसम में लोग पंखे की हवा ले रहे हैं। रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री व न्यूनतम 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान सामान्य से अधिक
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान हैैं, वहीं नागपुर समेत विदर्भ में सर्दी के मौसम में गर्मी परेशान कर रही है। लोग दिन में पंखे का सहारा ले रहे हैं। रविवार को दिनभर गर्मी जैसा माहौल रहा। सर्दी के मौसम में अधिकमत व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। नागपुर समेत पूरे विदर्भ में सर्दी या शीतलहर जैसा ोकी गति धीमी हो गई है। आेडिशा से प्रति चक्रवात हटने के बाद ही मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सर्दी से राहत रहेगी।

 

Tags:    

Similar News