भाजपा कार्यकर्ता पर हमले के मामले में एनसीपी विधायक का पीए गिरफ्तार 

माजलगांव भाजपा कार्यकर्ता पर हमले के मामले में एनसीपी विधायक का पीए गिरफ्तार 

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-28 15:42 GMT
भाजपा कार्यकर्ता पर हमले के मामले में एनसीपी विधायक का पीए गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, बीड। जिले के माजलगांव में भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमले में एनसीपी विधायक के पीए को गिरफ्तार करने से हंडकप मच गया है।जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता अशोक शेजुल पर पांच हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था। इस मामले में एनसीपी विधायक प्रकाश सोंलके उनकी पत्नी मंगलाताई सोंलके, उद्योगपती रामेश्वर टवानी सहित छह के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया था। उसके बाद स्थानीय अपराध दस्ते ने पांच को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन हमले का मास्टर माइंड का खुलासा हुआ तो सहायक पुलिस अधिक्षक पंकज कुमावत ने एनसीपी विधायक सहित दस लोगों से पूछताछ की थी। अब इस मामले में एनसीपी विधायक प्रकाश सोंलके के पीए महादु सोंलके को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पीए महादु सोंलके से पूछताछ करने के बाद अब जांच सहायक पुलिस अधिक्षक पंकज कुमावत कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News