महाराष्ट्र में हैं सर्वाधिक एक करोड़ 18 लाख ईपीएफओ अंशदाता

तादाद ज्यादा महाराष्ट्र में हैं सर्वाधिक एक करोड़ 18 लाख ईपीएफओ अंशदाता

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-05 16:17 GMT
महाराष्ट्र में हैं सर्वाधिक एक करोड़ 18 लाख ईपीएफओ अंशदाता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी राज्य में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अंशदाताओं की संख्या देखकर वहां रोजगार के अवसरों का सहज ही अंदाज लगाया जा सकता है। इस लिहाज से महाराष्ट्र की स्थिति देश में सबसे अच्छी है। फिलहाल देश में ईपीएफओ के अंशदाताओं की कुल संख्या लगभग 6 करोड़ है। इसमें अकेले महाराष्ट्र में एक करोड़ 18 लाख से अधिक ईपीएफओ अंशदाता हैं।

केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि 22 मार्च 2023 की स्थिति के अनुसार देश में ईपीएफओ में अंशदान करने वालों की कुल संख्या 5 करोड़ 92 लाख 92 हजार है। उन्होंने बताया कि ईपीएफओ के अंतर्गत पंजीकृत किसी भी संगठन के प्रत्येक कर्मचारी के लिए एक यूएएन नंबर प्राप्त करना अनिवार्य कर िदया है। उन्होंने बताया कि ईपीएफओ अंशदाताओं के लिहाज से महाराष्ट्र एक करोड़ 18 लाख से ज्यादा संख्या के साथ देश में सबसे आगे है। कर्नाटक में 68 लाख 52 हजार ईपीएफओ अंशदाता हैं तो तमिलनाडु में यह संख्या 65 लाख 31 हजार है। गुजरात में ईपीएफओ मंे अंशदान करने वालों की संख्या 43 लाख 57 हजार, दिल्ली में  37 लाख 88 हजार, तेलंगाना में 37 लाख 80 हजार और उत्तरप्रदेश में 30 लाख 53 हजार अंशदाता हैं। मध्यप्रदेश में 14 लाख 37 हजार लोगों का नाम इस सूची में दर्ज है।

 

Tags:    

Similar News