जयंत पाटिल ने कहा - शिंदे गुट का नामोनिशान नहीं बचेगा

पलटवार जयंत पाटिल ने कहा - शिंदे गुट का नामोनिशान नहीं बचेगा

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-18 15:35 GMT
जयंत पाटिल ने कहा - शिंदे गुट का नामोनिशान नहीं बचेगा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बयान को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने आलोचना की है। जयंत पाटिल ने कहा कि भाजपा कह रही है कि वह शिंदे गुट को 48 सीटें देने को तैयार है। विधानसभा की सभी 288 सीटों पर भाजपा के निशान पर चुनाव लड़ा जाएगा और उसके बाद शिंदे गुट का नामोनिशान नहीं बचेगा। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए पाटिल ने कहा कि आने वाले चुनाव तक महाविकास आघाडी के सामने अकेले भाजपा ही रहेगी। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा स्थानीय दलों औरराज्य स्तरीय दलोंके अस्तित्व को स्वीकार नहीं करती है।इसलिए भाजपा ने हर राज्य में स्थानीय पार्टियों को बिना किसी रुकावट के खत्म करने का काम किया है। श्री पाटिल ने यह भी कहा कि दोस्त हों या दुश्मन, भाजपा उन्हें तोड़ने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है और उन्हें बदनाम करके वोटों को अपने पक्ष में मोड़ने का एक सूत्रीय कार्यक्रम करती है। पाटिल ने यह भी कहा कि आज लोगों के मन में यह सवाल है कि शिंदे गुट रहेगा या नहीं? अगर रहता है तो भाजपा सर्वे कर आखिरी समय में एकनाथ शिंदे को बताएगी कि आप के कोटे की48 सीटों में से 5-6 सीटों पर ही आप जीत रहे हो।इस लिए बाकी सीटों पर हमें लड़ने दो।    

Tags:    

Similar News