मोदी ने कहा - अब 11 करोड़ घरों में पहुंचने लगा नल से जल, ये है महान उपलब्धि, जमीनी स्तर पर हुए कार्य

जल जीवन मिशन मोदी ने कहा - अब 11 करोड़ घरों में पहुंचने लगा नल से जल, ये है महान उपलब्धि, जमीनी स्तर पर हुए कार्य

Bhaskar Hindi
Update: 2023-01-25 13:23 GMT
मोदी ने कहा - अब 11 करोड़ घरों में पहुंचने लगा नल से जल, ये है महान उपलब्धि, जमीनी स्तर पर हुए कार्य

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. जल जीवन मिशन के तहत देश के 11 करोड़ ग्रामीण घरों में अब नल से जल की आपूर्ति होने लगी है। देश के पांच राज्यों और तीन केन्द्र शासित प्रदेशों ने 100 प्रतिशत हर घर नल जल पहुंचाने में सफलता हासिल कर ली है। यह जानकारी केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी 11 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की प्रशंसा की है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री शेखावत के ट्वीट के जवाब में ट्वीट किया, “एक महान उपलब्धि, भारत के लोगों को हर घर जल सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर हुए कार्य का संकेत। इस पहल से लाभान्वित होने वाले सभी लोगों और इस मिशन को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों को भी बधाई”।

पांच राज्यों हरियाणा, गोवा, तेलंगाना, गुजरात और पंजाब तथा तीन केन्द्र शासित प्रदेशों अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, दमन दीव और दादरा नागर हवेली और पुड्‌डुचेरी ने 100 प्रतिशत हर घर नल से जल पहुंचाने में कामयाबी पा ली है। बता दें कि 15 अगस्त 2019 को प्रारंभ इस योजना का उद्देश्य देश के आदिवासी क्षेत्रों सहित प्रत्येक ग्रामीण परिवार को वर्ष 2024 तक नल के जरिए नियमित और दीर्घकालिक आधार पर निर्धारित गुणवत्ता की पर्याप्त मात्रा में पीने योग्य पानी उपलब्ध कराना है।
 

Tags:    

Similar News