जेल अधिकारी के बेटे ने अंबाझरी तालाब में लगाई छलांग-मौत, फटकार से आहत था

नागपुर जेल अधिकारी के बेटे ने अंबाझरी तालाब में लगाई छलांग-मौत, फटकार से आहत था

Bhaskar Hindi
Update: 2023-01-22 12:45 GMT
जेल अधिकारी के बेटे ने अंबाझरी तालाब में लगाई छलांग-मौत, फटकार से आहत था

डिजिटल डेस्क, नागपुर. बर्थ-डे के दूसरे दिन जेल अधिकारी के बेटे ने अंबाझरी तालाब में छलांग लगा दी। उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर घटना का कारण माता-पिता की फटकार से आहत उक्त कदम उठाने की बात सामने आ रही है। घर से निकलते समय उसने यह उसका आखरी बर्थ-डे होने की बात कही थी। अंबाझरी थाने में शुक्रवार को आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया। मृतक सुमित राजेद्र ठाकरे (24), जेल क्वार्टर निवासी है। उसके पिता स्थानीय जेल में जेल अधिकारी हैं। सुमित उनका एकमात्र पुत्र था। घटना के एक दिन पहले सुमित का बर्थ-डे था। केक काटने के बाद सुमित िमत्रों के साथ बर्थ-डे मनाने गया था, लेकिन उसके माता-पिता ने यह कहकर उसे बाहर जाने से मना िकया था कि, घर में मेहमान हैं। 19 जनवरी की शाम को जब सुमित घर लौटा, तो माता-पिता ने उसे फटकार लगाई। इसके बाद सुमित बैग लेकर घर से िनकल गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर मित्रों और रिश्तेदारों के यहां उसकी खोजबीन की गई। कुछ पता नहीं चलने पर उसके गुमशुदगी की शिकायत उसी रात धंतोली थाने में दर्ज कराई गई। शुक्रवार को सुबह अंबाझरी तालाब में उसका शव पाया गया। 

Tags:    

Similar News