मुंबई के जवेरी बाजार में इंडियन ज्वेलरी वीक, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

मुंबई के जवेरी बाजार में इंडियन ज्वेलरी वीक, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-30 13:32 GMT
मुंबई के जवेरी बाजार में इंडियन ज्वेलरी वीक, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मंदी से जूझ रहा गहनों का बाजार त्यौहारों से पहले ग्राहकों को आकर्षित करना चाहता है। इसी कोशिश के तहत सोमवार से गहनों के कारोबार के लिए मशहूर जवेरी बाजार में इंडियन ज्वेलरी वीक की शुरूआत की जा रही है। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव इसका उद्घाटन करेंगे। ज्वेलरी वीक के लिए पूरा जवेरी बाजार दुल्हन की तरह सजाया गया है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित कंबोज ने बताया कि यह आयोजन सात दिनों तक चलेगा। एसोसिएसन की दोबारा कमान संभालने के बाद कंबोज गहनों के कारोबार को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच ज्वेलरी कारोबार को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के प्रयोग जरूरी हैं।

इसके अलावा एसोसिएशन अपनी स्थापना का 99वां साल पूरा करने जा रहा है इसकी भी खुशी इस आयोजन में साझा है। इंडियन ज्वेलरी वीक फेस्टिवल से स्थानीय होलसेल व्यापारी भी उत्साहित हैं। कंबोज के मुताबिक इस उत्सव के जरिए हम कारोबारियों को व्यापार के बेहतर मौके और भरोसा देना चाहते हैं।

उत्सव के दौरान व्यापारियों की कोशिश है कि वे नए ट्रेंड के गहने लोगों तक पहुंचा सकें जिससे आम लोग भी खरीदारी के लिए ज्यादा उत्सुकता दिखाएं। कंबोज के मुताबिक उत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसका बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार भी किया गया है। बाजार की साज सज्जा पर भी खासा ध्यान दिया गया है। उम्मीद है कि देश भर से सराफा व्यवसायी भी यहां पहुंचेंगे। 

Similar News