तीन वर्षों में सरकार ने किसानों से खरीदा 8 हजार करोड़ का आनाज: फडणवीस

तीन वर्षों में सरकार ने किसानों से खरीदा 8 हजार करोड़ का आनाज: फडणवीस

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-16 14:11 GMT
तीन वर्षों में सरकार ने किसानों से खरीदा 8 हजार करोड़ का आनाज: फडणवीस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर किसानों से अनाज की खरीदारी की गई है। साल 1999 से 2014 तक की 15 वर्षों की अवधि में सरकार की तरफ से 450 करोड़ रुपए के अनाज खरीदे गए थे, जबकि हमारी सरकार ने पिछले तीन वर्षों के दौरान  किसानों से 8 हजार करोड़ रुपए मूल्य का आनाज खरीदा है। इससे किसानों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता झलकती है। 

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को मंत्रालय में ध्वजारोहण के अवसर पर यह बात कही। स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश भर में महाराष्ट्र ने खेती, पानी, निवेश, गृहनिर्माण जैसे क्षेत्रों में अग्रणी काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्पादकता बढ़ने के साथ-साथ किसानों को कृषि उत्पाद का उचित दाम मिलना आवश्यक है। इसलिए केंद्र सरकार ने उत्पादन खर्च पर 50 फीसदी मुनाफे के अनुसार विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। 

फडणवीस ने कहा कि विश्व बैंक की मदद से दो महत्त्वाकांक्षी परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। विदर्भ और मराठवाड़ा में खेती के तरीकों को बदलने वाली नानाजी देशमुख कृषि परियोजना शुरू की गई है। कारोबार सुलभता नीति के तहत पिछले 2 सालों में भारत में आए कुल विदेशी निवेश में से 42 से 47 निवेश महाराष्ट्र में हुआ है। इसके अलावा संगठित क्षेत्रों में 8 लाख तक रोजगार पैदा हुए हैं।

सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की साल 2022 तक सभी को घर देने की योजना के अमल के मामले में महाराष्ट्र अग्रणी है। प्रदेश को सूखे के संकट से दूर करने के लिए जलयुक्त अभियान के तहत 16 हजार गांव जल परिपूर्ण किए जा रहे हैं। सरकार ने राज्य के 25 हजार गांवों को जलयुक्त करने का लक्ष्य रखा है। 

Similar News