मुंबई विवि की दुदर्शा के लिए सरकार व राज्यपाल जिम्मेदार: सावंत

मुंबई विवि की दुदर्शा के लिए सरकार व राज्यपाल जिम्मेदार: सावंत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-04 17:06 GMT
मुंबई विवि की दुदर्शा के लिए सरकार व राज्यपाल जिम्मेदार: सावंत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्र सरकार द्वारा जारी शिक्षा संस्थानों की रैंकिग में मुंबई विश्वविद्यालय का स्थान डेढ़ सौ से भी नीचे चला गया है। विश्वविद्यालय की दुदर्शा के लिए महाराष्ट्र सरकार और राज्यपाल सी विद्या सागर राव जिम्मेदार हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिव सावंत ने यह आरोप लगाया है। बुधवार को सावंत ने कहा कि मुंबई विश्वविद्यालय देश के आठ महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों में एक है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1857 में हुई थी।

देश के कई नामचीन लोगों ने यहां से शिक्षा ग्रहण की। इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल करना सम्मान की बात होती थी। लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। एक समय दुनिया के पहले 500 और एशिया के पहले 150 विश्वविद्यालयों में शामिल मुंबई विश्वविद्यालय अब देश के पहले 150 शिक्षा संस्थानों में अपना जगह नहीं बना सका।

पहले 150 संस्थानों में विश्वविद्लाय को नहीं मिला स्थान 
कांग्रेस नेता ने कहा कि करीब 8 लाख छात्रों वाले यह विश्वविद्यालय में पिछले दो–तीन वर्षों से परीक्षा परिणाम पद्धति व रिजल्ट के लिए लंबे इंतजार के चलते शिक्षा का स्तर गिरा है। उन्होंने कहा कि ‌मुंबई विश्वविद्यालय की बागडोर संघ (RSS) की विचारधारा  वाले अयोग्य लोगों के हाथ में सौपने से यह नौबत आई है।  विवि के नए कुलपति के चयन की प्रक्रिया चार महीने से लंबित पड़ी है।

Similar News