लुटेरों का गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे- रिवॉल्वर की नोक पर किया था बंगाली डॉक्टर का अपहरण

मारेगांव लुटेरों का गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे- रिवॉल्वर की नोक पर किया था बंगाली डॉक्टर का अपहरण

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-18 14:38 GMT
लुटेरों का गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे- रिवॉल्वर की नोक पर किया था बंगाली डॉक्टर का अपहरण

डिजिटल डेस्क, मारेगांव.  रिवॉल्वर की नोक पर बंगाली डॉक्टर का अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों ने डॉक्टर से सोने के गहने, चेन, अंगूठी आदि 45 हजार का माल लूट लिया था। साथ ही डॉक्टर को सही सलामत छोड़ने के लिए 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। डॉक्टर ने अपने दोस्त से 3 लाख रुपए लेकर लुटेरों से पीछा छुड़ाया था। फिल्मी स्टाइल में यह घटना मारेगांव शहर में सोमवार 13 मार्च के रात के दौरान घटी थी। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी थी।  इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तेजी के साथ लुटेरों की खोज में जुट गई। ऐसी ही वारदात तेलंगाना राज्य के अदिलाबाद जिले में होने की जानकारी मिली पुलिस को मिली थी।  इस कारण जिला पुलिस दल ने अदिलाबाद पुलिस से संपर्क कर तालमेल बिठाया। पुलिस दल का प्रयास सफल रहा। अदिलाबाद शहर में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। पुलिस को सामने देखते ही लुटेरे वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। इनमें से दो को अदिलाबाद पुलिस ने पकड़ लिया। जिला पुलिस दल मौके पर पहंुचा और अधिक जानकारी जुटाई। इससे लुटेरों के अन्य 3 साथियों का पता लगाकर उन्हें मध्यप्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद पुलिस दल ने तुरंत प्रयास करने से लुटेरों का गिरोह अब सलाखों के पीछे हंै। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डा. पवन बन्सोड के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा और मारेगांव पुलिस के दल ने की। 

Tags:    

Similar News