नागपुर में फडणवीस और चंद्रपुर में मुनगंटीवार कर रहे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस नागपुर में फडणवीस और चंद्रपुर में मुनगंटीवार कर रहे ध्वजारोहण

Bhaskar Hindi
Update: 2023-01-25 14:03 GMT
नागपुर में फडणवीस और चंद्रपुर में मुनगंटीवार कर रहे ध्वजारोहण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में गणतंत्र दिवस के मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर में ध्वजारोहण करेंगे। जबकि राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार चंद्रपुर में झंडा फहराएंगे। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में गुरुवार को सुबह 9.15 बजे ध्वजारोहण करेंगे। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने ध्वजारोहण समारोह को लेकर परिपत्र जारी किया है। जिसके जरिए राज्य के 36 में से 19 जिलों में संबंधित पालक मंत्रियों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि 17 जिलों में विभागीय आयुक्लाय में संबंधित विभागीय आयुक्त और जिला मुख्यालय पर संबंधित जिलधिकारी ध्वजारोहण करेंगे। राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिलाकर केवल 20 मंत्री हैं। इसके चलते कई मंत्रियों के पास एक से अधिक जिले के पालक मंत्री पद की जिम्मेदारी है। लेकिन पालक मंत्री किसी एक ही जिले में ध्वजारोहण कर सकते हैं। इसे बीते साल स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त को भी कई जिलों में अफसरों को ही ध्वजारोहण करना पड़ा था। अब गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के अन्न व औषधि प्रशासन मंत्री संजय राठोड यवतमाल, राज्य के रोजगार गारंटी योजना मंत्री संदीपान भुमरे औरंगाबाद, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत उस्मानाबाद, राज्य के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार हिंगोली, राज्य के सहकारिता मंत्री अतुल सावे जालना में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं राज्य के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे- पाटील अहमदनगर, प्रदेश के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील पुणे, राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन धुलिया, राज्य के जलापूर्ति तथा स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटील जलगांव, राज्य के बंदरगाह मंत्री दादाजी भुसे नाशिक, राज्य के आदिवासी विकास मंत्री विजय कुमार गावित नंदूरबार, राज्य के उत्पादन शुल्क मंत्री सातारा, राज्य के श्रम मंत्री सुरेश खाडे सांगली, प्रदेश के उद्योग मंत्री उदय सामंत रत्नागिरी, राज्य के खाद्य व आपूर्ति मंत्री रवींद्र चव्हाण सिंधुदुर्ग, राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर कोल्हापुर और प्रदेश के पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढा मुंबई उपनगर झंडावंदन करेंगे। 
 

Tags:    

Similar News