किसानों ने अपनी मांगों के लिए निकाला आक्रोश मोर्चा

प्रदर्शन किसानों ने अपनी मांगों के लिए निकाला आक्रोश मोर्चा

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-21 13:50 GMT
किसानों ने अपनी मांगों के लिए निकाला आक्रोश मोर्चा

डिजिटल डेस्क, कारंजा घाडगे. किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जयदादा मित्र परिवार व किसानों द्वारा सोमवार, 20 मार्च को शहर से आक्रोष मोर्चा निकाला गया। मोर्चा में बैलगाड़ियों के साथ हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए। तत्पश्चात मांगों का ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा गया। मोर्चा की शुरूआत कारंजा के जयस्तंभ चौक से की गई। तहसील कार्यालय तक मोर्चा निकाला गया। मोर्चा का नेतृत्व जयकुमार बेलखड़े ने किया। कपास को प्रति क्विंटल 15 हजार रुपए दाम दें, बढ़े हुए पेट्रोल, डीजल के दर कम करें, सोयाबीन को 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल दाम दें, किसानों की बिजली आपूर्ति खंडित नहीं करते हुए 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए, जंगली जानवरों से फसलों के हुए नुकसान का तुरंत मुआवजा दें, प्राकृतिक आपदा से बबार्द हुई फसलों का पंचनामा कर मुआवजा देने की मांग को लेकर मोर्चा निकाला गया। 

इस दौरान जय जवान, जय किसान के नारों से परिसर में गूंजायमान हो गया। मोर्चा में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई। जयस्तंभ चौक से बैलगाड़ियों के साथ शुरू हुआ मोर्चा शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए तहसील कार्यालय पहुंचा। जहां विभिन्न मांगों का ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। मोर्चा में बड़ी संख्या में किसान, खेेतिहर मजदूर, नागरिक तथा जयदादा मित्र परिवार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए।

Tags:    

Similar News