इमरजेंसी लैंडिंग लेकिन नहीं बचा सके महिला यात्री को

नागपुर इमरजेंसी लैंडिंग लेकिन नहीं बचा सके महिला यात्री को

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-09 10:48 GMT
इमरजेंसी लैंडिंग लेकिन नहीं बचा सके महिला यात्री को

डिजिटल डेस्क, नागपुर. गुरुवार की रात नागपुर विमानतल पर आपात स्थिति में उतारे गए स्पाइसजेट विमान की एक बुजुर्ग महिला यात्री की मौत हो गई। 60 वर्षीय महिला  4 रिश्तेदारों के साथ विमान में सवार थी। स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एस 4353 से  यह दुर्गापुर से मुंबई की ओर जा रहा था। महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर विमान को आपात स्थिति में गुरुवार की रात तकरीबन 9.30 बजे नागपुर विमानतल पर उतारा गया। एम्बलेंस से उसे शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
 

Tags:    

Similar News