एकादशी: माँ नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी

 नर्मदा तटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे एकादशी: माँ नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-16 17:35 GMT

डिजिटल डेस्क जबलपुर। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी भी कहा जाता है। रविवार को वरुथिनी एकादशी पर नर्मदा तटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया। ग्वारीघाट, तिलवाराघाट, जिलहरीघाट, लम्हेटाघाट सहित अन्य घाटों पर पहुँचकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया। पं. रोहित दुबे, पं. वासुदेव शास्त्री, पं. राजकुमार शर्मा शास्त्री के अनुसार वरुथिनी एकादशी पर दान-पुण्य करने का बड़ा महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु एवं श्रीकृष्ण की पूजा की जाती हैै। श्रद्धालु एकादशी का व्रत भी रखते हैं।
ग्वारीघाट में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुण्य स्नान करने के लिए पहुँचे। भीड़ के चलते जाम की स्थिति भी निर्मित हुई। स्थानीय लोगों ने बताया िक एकादशी होने के बाद भी घाट पर प्रशासनिक इंतजाम नजर नहीं आए। इससे श्रद्धालुओं को खासी परेशानी भी उठानी पड़ी। भीड़ होने के बाद भी श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा में डुबकी लगाकर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद दान-पुण्य भी किया। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग पुण्य स्नान करने के लिए पहुँचे। एकादशी पर शहर में कई स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
 

Tags:    

Similar News