अनियंत्रित बाइक फिसलने से चालक की दर्दनाक मौत

रामटेक अनियंत्रित बाइक फिसलने से चालक की दर्दनाक मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-08 13:22 GMT
अनियंत्रित बाइक फिसलने से चालक की दर्दनाक मौत

डिजिटल डेस्क, रामटेक. अपने पैतृृृृृक गांव मांद्री में शनिवार,रविवार की छुट्टी बिताकर सोमवार की सुबह  नागपुर  ड्यूटी पर जा रहे एक शख्स की बाइक अनियंत्रित होकर पंचाला गावशिवार के पास सड़क से नीचे दूर जा गिरी जिससे शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृृृतक का नाम राजपाल मडकवार, 42, मांद्री बताया गया है। वह आयकर विभाग कार्यालय नागपुर में ठेकेदारी पध्दति से काम करता था।  नागपुर में ही रहता था लेकिन अवकाश के दिन वह अक्सर अपने गाव मांद्री आता रहता था। विपरित दिशा से अचानक कोई वाहन आने से बाइक चालक  का नियंत्रण छूटने से हादसा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राजपाल आधा घंटे तक घटनास्थल पर पड़ा रहा। पश्चात कुछ राहगीरों ने उसे अन्य बाइक से उपजिला रुग्णालय  रामटेक लाया। यहां उपस्थित डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। शवविच्छेदन के बाद उसका शव उसके परिजनों के हवाले किया गया।  होली के पर्व पर दर्दनाक हादसा होने से मांद्री  गांव शोक में डूबा रहा। शोकाकुल वातावरण में मृृृृृृतक राजपाल का अंतिम संस्कार किया गया। आगे की जांच रामटेक पुलिस कर रही है।
 

Tags:    

Similar News