जिलाधिकारी कार्यालय के सामने हुआ प्रदर्शन 

भंडारा जिलाधिकारी कार्यालय के सामने हुआ प्रदर्शन 

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-04 13:35 GMT
जिलाधिकारी कार्यालय के सामने हुआ प्रदर्शन 

डिजिटल डेस्क, भंडारा. राजपत्रित श्रेणी-2 के पद पर कार्यरत नायब तहसीलदारों की संगठनाें ने ग्रेड-पे में वृध्दि की मांग को लेकर सोमवार से कामबंद आंदोलन शुरू किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने त्रिमूर्ति चौक में प्रदर्शन कर शासन का ध्यानाकर्षण किया गया। इस समय नायब तहसीलदार संगठना अध्यक्ष संजय जांभुलकर, कार्याध्यक्ष राजेंद्र निंबार्ते, घनश्याम सोनकुसरे, आनंद हटेवार सहित संगठन के पदाधिकारी प्रमुखता से शामिल हुए थे। यहां बता दें कि नायब तहसीलदारों के संगठन की ओर से वर्ष 1998 से निरंतर यह मांग की जा रही है। लेकिन अब तक शासनस्तर से संज्ञान नहीं लेने से संगठन ने आखिरकार बेमियादी कामबंद आंदोलन शुरू किया है। इससे पहले भी नायब तहसीलदार राजपत्रित श्रेणी-2 को ग्रेड पे 4800 रुपए मंजूर करने के लिए कामबंद आंदोलन करने की चेतावनी देकर शासन को नोटिस दिया था। लेकिन राज्य के राजस्व प्रशासन ने किसी तरह का संज्ञान नहीं लिया। अपर राजस्व मंत्री व वित्तमंत्री की बैठक में संगठन पदाधिकारियों को मांगे पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन इस पर किसी तरह से अमल नहीं किया गया। वेतन खामिया समिति(बक्षी समिति) के समक्ष नायब तहसीलदार को ग्रेड पे 4800 बढ़ाने को लेकर प्रस्तृतिकरण किया गया था, परंतु अब तक संगठन की मांग पर विचार नहीं किया गया। इसलिए नायब तहसीलदार संगठन ने जब तक ग्रेड पे 4800 नहीं किया जाता, तब तक कामबंद आंदोलन शुरू रखने की भूमिका अपनाई है।

 

Tags:    

Similar News