किसान मोर्चे में शामिल एक किसान की मौत, अस्पताल में जारी था इलाज

मुंबई किसान मोर्चे में शामिल एक किसान की मौत, अस्पताल में जारी था इलाज

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-18 15:17 GMT
किसान मोर्चे में शामिल एक किसान की मौत, अस्पताल में जारी था इलाज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नाशिक से मुंबई के लिए रवाना हुए किसान मोर्चा में शामिल 55 वर्षीय एक किसान की मौत हो गई।पुंडलिक जाधव नामक किसान की शुक्रवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह नाशिक जिले के डिंडोरी का रहने वाला था। अस्वस्थ महसूस करने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किसानों का मार्च नाशिक से निकला था और फिलहाल ठाणे जिले के वासिंद में रुक हुआ है। इस बीच किसानों की राज्य सरकार के साथ बैठक हुई और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में किसानों की मांगे पूरी करने के लिए एक समिति बनाने का एलान किया। इस बीच इनमें से एक किसान पुंडलिक जाधव को शुक्रवार की रात उल्टी की शिकायत और तबीयत खराब होने के के बाद एंबुलेंस से शहापुर उपजिला अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान जाधव की मौत हो गई। हालांकि उसकी मौत के सही कारण का पता नहीं चल सका है। वासिंद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। 

Tags:    

Similar News