कोरोना ने रफ्तार पकड़ी- 12 संक्रमित मिले - इलाज जारी

वर्धा कोरोना ने रफ्तार पकड़ी- 12 संक्रमित मिले - इलाज जारी

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-14 11:14 GMT
कोरोना ने रफ्तार पकड़ी- 12 संक्रमित मिले - इलाज जारी

डिजिटल डेस्क, वर्धा. गत एक सप्ताह से जिले में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों का मिल रहे हैं। गत 24 घंटे में की गई 246 जांचों में 12 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या 41 पर पहुंच गई है। गत 24 घंटे में 246 के स्वैब लिए गए। जिसमें कोरोना के 12 संक्रमित मिले।अबतक जिले में 5 लाख 63 हजार 24 के स्वैब लिए गए। जिनमें से 5 लाख 600 की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58 हजार 876 पर पहुंच गया। वहीं कोरोनामुक्त होनेवालो की संख्या 57 हजार 915 हैं। जिले में अबतक 1351 कोरोना बाधितों की मृत्यु हुई है। फिलहाल 41 पॉजिटिव मरीज होकर उन पर होम आइसोलेशन में उपचार जारी है। यह नया वैेरियंट है जो काफी कमजोर है। मात्र सामान्य फ्लू की तरह की लक्षण हैं। ऐसे में घबराने की आवश्यकता नहीं है। परंतु सार्वजनिक स्थान पर मास्क का प्रयोग करें, सामाजिक दूरी बनाकर रखे तथा हैन्ड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने का आह्वान स्वास्थ्य विभाग ने किया है। 

11 महिलाएं : यवतमाल जिले में गुरुवार को कोरोना के नए 12 मरीज मिले हैं। उसमें बाभुलगांव, दारव्हा, यवतमाल के 3-3 मरीजों का समावेश है। उसी प्रकार कलंब, पांढरकवड़ा और बाहरी जिले के 1-1 मरीजों का समावेश हंै। इन 12 नए मरीजों में महिलाओं की संख्या 11 हंै। 442 मरीजों के सैम्पल लिए गए थे। उसमें से 12 पाजिटिव तो 430 निगेटिव आए। जिले में सक्रिय पाजिटिव की संख्या 30 हो गई है। जिसमें बाहरी जिले के 5 मरीजों का समावेश है।

Tags:    

Similar News