अडानी को लेकर कांग्रेस का राजभवन पर निकालेगी मोर्चा 

आक्रामक विपक्ष अडानी को लेकर कांग्रेस का राजभवन पर निकालेगी मोर्चा 

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-12 14:23 GMT
अडानी को लेकर कांग्रेस का राजभवन पर निकालेगी मोर्चा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस ने अडानी उद्योग समूह पर घोटाले करने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ सोमवार को राजभवन का घेराव करने का एलान किया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि आखिर अदानी घोटाले के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी खामोश क्यों है। उन्होंने कहा कि जनता के हित में महाराष्ट्र कांग्रेस अदानी घोटाले को लेकर 13 मार्च को राजभवन का घेराव करेगी।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पटोले ने कहा कि मोदी के तानाशाही शासन के कारण देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। मोदी सरकार ने आम लोगों के करोड़ों रुपए अदानी को देकर उन्हें भी आर्थिक संकट में डालने का काम किया है। कांग्रेस सांसद व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ही आशंका जताई थी कि जल्द ही अदानी का बुलबुला फट जाएगा, लेकिन मोदी सरकार समय रहते सतर्क नहीं हुई। पटोले के नेतृत्व में गिरगांव चौपाटी से राजभवन तक सोमवार 13 मार्च को दोपहर 3 बजे मार्च निकालकर राजभवन का घेराव किया जाएगा। इस मार्च में कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष पूर्व नसीम खान, चंद्रकांत हंडोरे सहित पार्टी के विधायक, सांसद, प्रमुख पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों और विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।


 

Tags:    

Similar News