बाल हक - अधिकार और बालविवाह प्रतिबंध संदर्भ में जनजागृति कार्यशाला 

नांदूरा बाल हक - अधिकार और बालविवाह प्रतिबंध संदर्भ में जनजागृति कार्यशाला 

Bhaskar Hindi
Update: 2023-01-20 14:20 GMT
बाल हक - अधिकार और बालविवाह प्रतिबंध संदर्भ में जनजागृति कार्यशाला 

डिजिटल डेस्क, नांदूरा. कोठारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदूरा में आज क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले तथा राजमाता मां जिजाऊसाहेब की जयंती उत्सव के अवसर पर ‘बालहक्क एवं अधिकार तथा बालविवाह प्रतिबंध 'इस संदर्भ में जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला बाल संरक्षण कक्ष बुलढाणा की ओर से आयोजित किया गया। कार्यशाला में नांदूरा शहर के थानेदार अनिल बेहराणी ने  ‘बालको का लैंगिक अपराध से संरक्षण कानून 2012 ' विषय पर छात्रों को  मार्गदर्शन किया। पश्चात मुख्य मार्गदर्शक युनिसेफ संस्था मार्गदर्शक रोहित गारोले ने भी विविध विषयों पर मार्गदर्शन किया। परीविक्षा अधिकारी, बाल विकास अधिकारी बुलढाणा रामेश्वर वसू ने ‘बालविवाह प्रतिबंधक अधिनियम 2006' विषय पर मार्गदर्शन किया। पश्चात मराठे  ने ‘बाल न्याय अधिनियम तथा गुड टच, बॅड टच' विषय पर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्याध्यापक कोठारी माध्य. व उच्च माध्यमिक विद्यालय नांदूरा किशोर काकडे ने छात्रों को मार्गदर्शन किया। इस समय मंच पर कोठारी माध्य. कन्या शाला की मुख्याध्यापिका वर्षा कुलकर्णी, कोठारी इंग्लिश कॉन्व्हेंट के  मुख्याध्यापक  अनिरुद्ध अवचार , कोठारी माध्य एवं उच्च माध्य. विद्यालय के उपप्राचार्य संतोष डोडिया आदि की प्रमुखता से उपस्थिति रही।  कार्यक्रम का संचालन खेरडे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने सभी शिक्षकों ने प्रयास किया। 

Tags:    

Similar News